खैर लकड़ी तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

81 लाख जप्ती के बाद 1.70 करोड़ नकद और 70 टन अवैध खैर लकड़ी जब्त

Gupta Lochan
2 Min Read

सारंगढ़। जिले में खैर लकड़ी की अवैध तस्करी और फर्जी एनओसी के अंतरराज्यीय गिरोह पर महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक कुल 1.70 करोड़ रुपये नकद और लगभग 70 टन अवैध खैर लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच में सामने आई है।वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के आवेदन पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 172/2026 दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने 23,350 किलो खैर लकड़ी के अवैध परिवहन के लिए हृञ्जक्कस् एनओसी में कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार किया और उसे असली के रूप में इस्तेमाल कर लकड़ी की तस्करी की। 81 लाख की पहली बरामदगी फिर बढ़ कर 1.70 करोड़ जप्त हुए। जांच के दौरान मुख्य आरोपी मनीष अग्रवाल निवासी ग्राम मुड़पार, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मकान की जानकारी मिली। न्यायालय से सर्च वारंट लेकर 7 सितंबर को महासमुंद पुलिस ने मकान की तलाशी ली। तलाशी में केयरटेकर और गवाहों के सामने एक थैले से 500 – 500 रुपये के नोटों की 162 गड्डियां बरामद हुईं। गड्डियों में कुल 16, 200 नोट थे, जिनकी कीमत 81 लाख रु. है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसके बाद इस नेटवर्क से जुड़े ठिकानों पर दबिश में कुल बरामदगी बढक़र 1.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई साथ ही अलग – अलग जगहों से करीब 70 टन खैर लकड़ी भी जब्त की गई है। एसपी प्रभात कुमार के अनुसार आरोपी फर्जी एनओसी बनाकर खैर लकड़ी को एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजते थे। खैर लकड़ी का उपयोग कत्था बनाने में होता है, जिसकी बाजार में भारी मांग होने से तस्करी बढ़ रही थी। पुलिस ने जब्त रकम को प्रथम दृष्टया अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए बीएनएसएस की धारा 107 के तहत कुर्की के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया है। मामले में बीएनएस भारतीय वन अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराओं में जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Share This Article