रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पदों पर पदस्थापना देने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 15 अक्टूबर को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, 17 सितंबर को आयोजित विभागीय पदोन्नति/छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 और 23 की अनुसूची-पांच में निहित प्रावधानों के तहत यह पदस्थापना की जा रही है।
इन 12 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिसमें सुरेन्द्र साय पैकरा, संजय कुमार धु्रव, मधुरी धीरही, अखिलेश कौशिक, राजेश देवांगन, स्नेहिल साहू, घनश्याम कामड़े, दिनेश्वरी नंद, मनीष कुमार कंवर, दीपिका मिंज, अनुप कुमार लकड़ा, मंजुलता बाज शामिल है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।
माधुरी धीरही, संजय धु्रव समेत 12 डीएसपी बनाए गए एएसपी

