रायगढ़। शासकीय प्राथमिक शाला गोवर्धन पुर में विद्यालय में प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए कहानी मेले का आयोजन किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षिका रीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढऩे की रुचि बढ़ाना था। कहानी मेला विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के बच्चों ने भाग लिया।विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया ने सभी बच्चों को संबोधित किया।उन्होंने कहानी पढऩे के महत्व को समझाया। कहानी मेला बच्चों के लिए एक अनोखा अनुभव था। वहीं शिक्षिका रीता श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए।अन्य बच्चों को भी आगे भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।अंत में सभी ने कार्यक्रम के अनुभव साझा किए। शिक्षिका रीता श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को कहानी मेला बहुत पसंद आया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा जताई।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया।इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। कहानी मेले का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने बच्चों में पुस्तकों के प्रति प्रेम बढ़ाया। कहानी मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ। कहानी मेले ने बच्चों को मनोरंजन के साथ ज्ञान और नैतिक शिक्षा प्रदान की।
शासकीय प्राथमिक शाला गोवर्धन पुर में कहानी मेला का आयोजन
×
ad

