नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की अराधना में लीन रहे भक्त

जस गीत व पचरा से पूरे दिन गंूजता रहा अंचल, चंद्रासिनी मंदिर व बंजारी धाम में दिगर प्रांत से भी पहुंच रहे श्रद्धालु

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़. शहर सहित अंचल में इन दिनों शारदीय नवरात्र की धूम मची हुई है। इससे सुबह से ही माता के दरबार में भक्तों का जमावड़ा शुरू हो जा रहा है इससे देर रात तक माता के जस गीत व पचरा के साथ जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। मंगलवार को माता का तीसरा रूप चंद्रघंटा मां की अराधना की गई। जिससे देवी मंदिरों में भक्त हाथों में नारियल लिए अपनी मनोकामना पूरी करने ध्यानमग्न नजर आए।
उल्लेखनीय है कि नवरात्र के नौ दिनों तक चलने वाले शक्ति की अराधना के इस पर्व में माता के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा हर दिन धूमधाम से हो रही है। इसके चलते देवी मंदिरों में पूरे दिन भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में अच्छा-खासा भीड़ देखने को मिला। साथ ही शहर देवी मंदिरों में आने वाले भक्तों के लिए विशेष तरह की व्यवस्था की गई है, जिससे भक्त पूजा-पाठ के बाद ज्योति दर्शन का भी लाभ ले रहे हैं। वहीं अंचल के प्रसिद्ध देवी मंदिर चंद्रहासिनी माता, नाथल दाई मंदिर, बंजारी माता मंदिर व बुढ़ी माई मंदिर में जिले के साथ-साथ ओडिशा प्रांत से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। भक्तों का कहना है कि नवरात्र के दिनों में माता के अलग-अलग रूपों की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्त होती है। साथ माता के आरती में शामिल होने के लिए कई भक्त घंटों इंतजार करते नजर आए।

माता के गीत से गूंज रहा देवालय

नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे, इस दौरान कई जगह महिलाएं बाजा-गाजा के साथ माता के गीत गाती नजर आई तो कई जगह पुरुषों ने मादर की थाप पर जस गीत गाते रहे। ऐसे में इन दिनों पूरे दिन मंदिर का पट खुले होने के कारण लोग अपनी सुविधा के अनुसार हर समय मंदिर पहुंच कर पूजा-पाठ करते नजर आ रहे हैं। साथ ही शाम होते ही आरती में भाग लेकर ज्योति दर्शन का लाभ ले रहे हैं, इससे यह पूरे नौ दिनों तक इस तरह का माहौल हर देवी मंदिरों में देखने को मिलेगा।

आज होगी कुष्मांडा देवी की पूजा

बुधवार को माता कुष्मांडा देवी की पूजा की जाएगी, जिसके लिए भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं मंदिर समिति द्वारा मां कुष्मांडा देवी के पूजा के लिए एक दिन पहले से ही तैयारी पूरी कर लिए हैं। ताकि सुबह से भक्त माता के दरबार में पहुंचे तो किसी प्रकार की दिक्कत न हो। साथ ही इन दिनों मंदिरों के बाहर अल सुबह से देर रात तक फुल-माला व प्रसाद की स्टालें शुरू हो जा रही है। इससे भक्त अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी करते हुए माता को प्रसाद अर्पण करते नजर आ रहे हैं।

Share This Article