गरबा महोत्सव की धूम, मां दुर्गा की भक्ति में झूमीं अघरिया समाज की महिलाएं

गरबा महोत्सव की धूम, मां दुर्गा की भक्ति में झूमीं अघरिया समाज की महिलाएं

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। अखिल भारतीय अघरिया समाज नगर इकाई रायगढ़ एवं महिला मंच रायगढ़ के तत्वावधान में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक की धर्मपत्नी सुषमा नायक शामिल हुईं। इस दौरान समाज के लोगों ने उनका सम्मान किया। वहीं, सुषमा नायक ने सभी नगरवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शहर में आयोजित इस गरबा महोत्सव में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और पारंपरिक गरबा नृत्य के माध्यम से माता रानी की आराधना की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा नृत्य के जरिए भक्तिमय माहौल बनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं पूर्व विधायक की धर्मपत्नी सुषमा नायक ने माता रानी की पूजा-अर्चना की और उपस्थित सामाजिक जनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने सुषमा नायक का सम्मान किया। उन्होंने सभी नगरवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए शारदीय नवरात्रि की ढेरों बधाइयां दीं।

चार वर्षों से जारी है गरबा महोत्सव की परंपरा

अखिल भारतीय अघरिया समाज नगर इकाई रायगढ़ एवं महिला मंच रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में पिछले चार वर्षों से इस गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। हर साल की तरह इस वर्ष भी समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में नगर इकाई अध्यक्ष अवतार पटेल, महिला मंच अध्यक्ष नमिता चौधरी सहित नगर इकाई एवं महिला मंच की पूरी टीम मौजूद रही। साथ ही समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर समाज की सांस्कृतिक विरासत और महिला सहभागिता की खूबसूरत तस्वीर पेश की। मां दुर्गा की आराधना, गरबा नृत्य और आपसी सौहार्द के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन रायगढ़ में नवरात्रि के उत्साह को और भी खास बना गया।

Share This Article