बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दिनांक 01 से 15 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन निर्धारित थीम के अनुरूप रेलवे परिसरों में स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 11 से 13 अक्टूबर 2026 तक ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन’ थीम पर बिलासपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों, रेलवे परिसरों, कॉलोनियों एवं कार्यालयों में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल के बिलासपुर, रायगढ़, चांपा, शहडोल, कोरबा, अनूपपुर, उमरिया सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ, पेंट्रीकार एवं कैटरिंग स्टाफ, वेंडर्स तथा अनुबंधित ठेकेदारों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान कचरे के पृथक्करण, बल्क वेस्ट जनरेटर के दायित्वों तथा नियमों के उल्लंघन पर लागू दंडात्मक प्रावधानों के संबंध में जागरूक किया गया। रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों,कार्यालयों एवं रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता संबंधी क्या करें और क्या न करें (ष्ठश’ह्य & ष्ठशठ्ठ’ह्लह्य) के पोस्टर प्रदर्शित किए गए। साथ ही कर्मचारियों एवं वेंडर्स को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा संबंधित नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता शपथ दिलाई गई। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी विकसित करने पर बल दिया गया, साथ ही एकत्रित कचरे को संबंधित नगरीय निकाय को सौंपने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। साथ ही सफाई मित्रों, ह्रक्च॥स् स्टाफ एवं पेंट्रीकार कर्मचारियों को कचरे के उचित पृथक्करण, सुरक्षित रखरखाव तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कचरे का उचित प्रबंधन एवं सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर चार प्रकार के कचरे के लिए रंग-कोडेड डस्टबिन उपलब्ध कराए गए हैं। इनके माध्यम से कचरे को उत्पत्ति स्थल पर ही अलग-अलग एकत्रित करने के प्रति यात्रियों को जागरूक किया गया। प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिलासपुर मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली के संबंध में यात्रियों को जागरूक किया गया। साथ ही, खाली प्लास्टिक बोतलों के उचित निस्तारण तथा स्टेशनों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने में इन मशीनों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

