फावडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

पुसौर पुलिस ने आरोपी पति को लिया हिरासत में

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. पुसौर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम मामूली विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लिया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सूपा के सतनामी मोहल्ला निवासी अमृतलाल महंत को उसकी पत्नी रूप कुंवर महंत (46 वर्ष) से किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गया, इस दौरान घर में उसके बच्चे नहीं होने के कारण इन दोनों को समझाईश देने वाला भी कोई नहीं था, इससे विवाद इतना बढ़ गया कि पति अमृतलाल ने आवेश में आकर घर में रखे फावड़े से अपनी पत्नी रूप कुंवर पर प्राणघातक हमला कर दिया। इसस रूपकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं कुछ ही देर बाद जब उसके बच्चे घर पहुंचे तो देखे कि रूपकुंवर जमीन पर गिरकर छटपटा रही है, इससे तत्काल डायल 112 को सूचना दिया, जिससे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को पुसौर अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरेां ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनेां के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अमृतलाल महंत को पकडकऱ थाना लाई, जहां शार्ट पीएम के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। वहीं रविवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनो को सौप दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना में प्रारंभिक जांच के दौरान घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, इससे पुलिस ने आरोपी अमृतलाल को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ करते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article