रायगढ़। रायगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति ने स्स्क्क के पास पहुंचकर अपने ही बेटे की शिकायत है। वृद्ध माता-पिता का भरण-पोषण नहीं करने के मामले में शिकायत के बाद बेटे को थाने बुलाकर पुलिस ने जमकर फटकार लगाई और आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम को प्रतिवेदन भेजा गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक 88 वर्षीय सेवानिवृत्त लैब असिस्टेंट बैजनाथ पटनायक व उनकी पत्नी साहेबानी पटनायक ने अपने इकलौते बेटे खीरसागर पटनायक द्वारा उनकी व दिव्यांग बेटी की देखभाल नहीं किए जाने की शिकायत पेश की। बुजुर्ग दंपति ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। छोटे बेटे का निधन हो चुका है और उसकी पत्नी मायके में रहती हैं। वृद्धावस्था के कारण दोनों पति-पत्नी दैनिक कार्य स्वयं करने में असमर्थ हैं। उनका आरोप है कि पुत्र उन्हें भोजन-पानी और बीमारी की स्थिति में उचित उपचार उपलब्ध नहीं कराता और घर-जमीन के बंटवारे की मांग करते हुए उन्हें घर से निकल जाने के लिए विवाद करता है।
बुजुर्ग महिला की अचानक बिगड़ गई तबियत
बुजुर्ग दंपति की शिकायत को देखते हुए स्स्क्क शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी चक्रधरनगर को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर चक्रधरनगर पुलिस ने खीरसागर पटनायक को थाने बुलाया, जहां शिकायतकर्ता दंपति भी उपस्थित हुए। इसी दौरान साहेबानी पटनायक की अचानक से तबीयत बिगड़ गई, जिस पर पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, एएसआई आशिक रात्रे ने खीरसागर पटनायक को कड़ी समझाइश देते हुए माता-पिता के प्रति उनके नैतिक व कानूनी दायित्वों से अवगत कराया। पुलिस ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण से संबंधित अधिनियम, 2007 के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन स्ष्ठरू को भेजा है। अब संबंधित प्राधिकारी द्वारा दोनों पक्षों को सुनकर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि माता-पिता की सेवा और देखभाल करना प्रत्येक संतान का नैतिक दायित्व है। बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील रहें और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दें। अपने दायित्वों की अनदेखी कर उन्हें असहाय और उपेक्षित जीवन जीने के लिए मजबूर न करें, माता-पिता के भरण-पोषण एवं संरक्षण के लिए कानून में प्रावधान है, शिकायत पर ऐसे तत्वों पर कार्रवाई होगी

