शहर के बकायादारों पर गिरी विद्युत विभाग के गाज, दो दिन में 122 उपभोक्ताओं की कटी बिजली

मौके पर 125 उपभोक्ताओं से वसूले गए साढ़े 37 लाख

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। शहर में बकायादार विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध सघन विद्युत विच्छेदन एवं राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीमों ने शहर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में बकाया राजस्व की वसूली की।
अभियान को गति देने के लिए विद्युत विभाग ने 10 टीमों का गठन किया गया। जो बकायादार उपभोक्ताओं के घर पहुंच कर कनेक्शनों की जांच एवं कार्रवाई करते हुए दो दिनों में कुल 122 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं, जिन पर लगभग 81 लाख 81 हजार 931 रुपए बकाया है। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीमों ने उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया राशि जमा कराने के लिए प्रेरित भी किया। परिणामस्वरूप 125 उपभोक्ताओं से कुल 37 लाख 41 हजार 530 रुपये की बकाया राशि मौके पर ही वसूल की गई। साथ ही टीम ने बकायादार उपभोक्तओं को हिदायत दिया है कि अगर कनेक्शन कटने के बाद भी अवैध रूप से अपने घरों को रौशन करते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ अपराध दर्ज कराया जाएगा। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बकाया विद्युत बिलों की समय पर अदायगी उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी है। विभाग द्वारा राजस्व वसूली एवं विद्युत चोरी/अवैध विद्युत उपयोग के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी। वहीं इन दिनों जिले में चल रहे वसूली अभियान से बकायादारों में हडक़ंप मच गया है। इन दिनों चल रहे अभियान के तहत जिन उपभोक्ताओं के 10 हजार रुपए से अधिक के बकाया है, उनसे मौके पर ही वसूली करना है, साथ ही राशि जमा नहीं करने की स्थिति में लाइन काटने के भी निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में समय पर बिजली बिल जमा कर लाइन कटने से बच सकते हैं। साथ ही विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वर्तमान में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का अधिक से अधिक लाभ लेते हुए विद्युत बिल का भुगतान आसान किस्तों में अथवा एकमुश्त कर सकते हैं।
दोबारा जोडऩे पर लगेगी राशि
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के लाइन कट रहे हैं, अगर उनके द्वारा राशि जमा कर लाइन जोडऩे के आवेदन देते हैं तो इसका भी चार्ज जुडेगा, ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए उपभोक्ता समय पर राशि जमा करें, ताकि अतिरिक्त खर्च से बच सके।

Share This Article