रायगढ़। महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर कल रविवार को रायगढ़ नगर अग्रसेनमय होगा। श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में शाम 4 बजे गांधी गंज से महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी रथ पर सवार होकर नगरवासियों को दर्शन देंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर अग्र समाज में विशेष उत्साह का माहौल है।
आकर्षक सजावट, भव्य झांकियां और पुष्पवर्षा बढ़ाएंगी शोभायात्रा की शोभा
महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा को यादगार और आकर्षक बनाने के लिए पूरे शोभायात्रा मार्ग को भव्य रूप से सजाया गया है। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं तथा महाराजा अग्रसेन जी के ध्वज लगाए गए हैं। आकर्षक सेल्फी पॉइंट, पुष्पवर्षा और स्वागत की विशेष व्यवस्थाएं शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ाएंगी। वहीं तरह-तरह की आकर्षक झांकियां, बाजे-गाजे, ढोल-धमाल और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी। महाराजा अग्रसेन जी के रथ के साथ निकलने वाली यह शोभायात्रा सामाजिक एकता, भाईचारे और अग्र समाज की गौरवशाली परंपरा का भव्य प्रदर्शन करेगी।
अग्रबंधुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील
श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति ने समस्त अग्रबंधुओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। आयोजन समिति ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती समाज की एकता, समरसता और गौरव का पर्व है। सभी अग्रबंधुओं की सहभागिता से इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाया जा सकता है।रंगारंग कार्यक्रम नगर वासियों को शामिल होने की अपील आयोजन समिति की मीडिया प्रभारी प्रकाश मीडिया ने बताया कि रविवार को जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा के पश्चात स्थानीय नटवर स्कूल मैदान में रात्रि 8 बजे से नगरवासियों के लिए विशेष मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें इंडिया गॉट टैलेंट की क्रेजी मेप्स टीम की शानदार रंगारंग स्टेज प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही 20 मिनट का भव्य फायर शो आयोजित होगा, जिसमें शानदार आतिशबाजी और रोमांचक नजारों का आनंद लिया जा सकेगा। अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्होंने समस्त अग्रबंधुओं से शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने तथा रायगढ़ के सभी नगरवासियों से रात्रि 8 बजे नटवर स्कूल मैदान पहुंचकर रंगारंग कार्यक्रम और फायर शो का आनंद लेने की अपील की है।
शोभायात्रा में उमड़ेगा अग्र समाज; अनूप बंसल ने की विशेष अपील
रायगढ़। महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अग्रबंधुओं ने जिस उत्साह, उमंग और एकजुटता के साथ सहभागिता निभाई है, वह समाज की मजबूत एकता का परिचायक है। जयंती के अवसर पर पिछले कई दिनों से आयोजित हो रहे सांस्कृतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया है। अब इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ शनिवार, 10 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। अग्र समाज के सदस्य अनूप बंसल ने समस्त अग्रबंधुओं से अपील करते हुए कहा कि जयंती के कार्यक्रमों में जिस तरह समाज के प्रत्येक वर्ग ने अपनी भागीदारी निभाई है, उसी तरह शोभायात्रा में भी बच्चे, युवा, महिलाएं, पुरुष और वरिष्ठजन अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। समाज के प्रत्येक घर का हर सदस्य इस गौरवशाली आयोजन का हिस्सा बने, ताकि रायगढ़ में सामाजिक एकता और सामूहिक शक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिले।
प्रतिष्ठान बंद रखकर परिवार सहित हों शामिल
अनूप बंसल ने आग्रह किया कि सभी अग्रबंधु शनिवार को शाम के समय अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर पूरे परिवार के साथ शोभायात्रा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके आदर्शों, सामाजिक समरसता और एकजुटता के संकल्प को दोहराने का अवसर है। जब बच्चे, युवा, महिलाएं और पुरुष एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, तभी समाज की वास्तविक एकता प्रदर्शित होगी।
शोभायात्रा को ‘अग्र कुंभ’ बनाने का संकल्प
उन्होंने बताया कि शनिवार शाम 4 बजे गांधीगंज से महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जिसमें महाराजा अग्रसेन जी रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। रायगढ़ में जयंती का उत्सव अपनी भव्यता और सामाजिक सहभागिता के लिए विशेष पहचान रखता है। जयंती के मुख्य दिवस से लगभग दस दिन पूर्व ही विभिन्न आयोजन प्रारंभ हो जाते हैं और समाज के लोगों में विशेष उत्साह बना रहता है। अनूप बंसल ने कहा कि इस बार शोभायात्रा में ऐसी जनभागीदारी हो कि पूरा रायगढ़ अग्र समाज की एकता और गौरव का साक्षी बने। शोभायात्रा का स्वरूप ‘अग्र कुंभ’ जैसा दिखाई दे, जिसमें हर परिवार की उपस्थिति और हर अग्रबंधु का उत्साह नजर आए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने परिवार सहित शोभायात्रा में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।

