रायगढ़। आकाशवाणी रायपुर के उप निदेशक एवं भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी विकल्प शुक्ला के आकस्मिक निधन पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शोक व्यक्त किया है। ओपी चौधरी ने दिवंगत विकल्प शुक्ला के निधन पर दुख जताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।
आकाशवाणी के उप निदेशक विकल्प शुक्ला के निधन पर ओपी चौधरी ने जताया शोक
×
ad

