रायगढ़। कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति का दोगलापन एक बार फिर सामने आ गया है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर भी कांग्रेस का स्टैंड परिस्थितियों के हिसाब से बदल जाता है। ओपी चौधरी ने कहा कि पिछले साल जब भारत में स्टाल लिंक की संभावित एंट्री की बात आई थी, तब कांग्रेस ने ही इस पर सबसे ज्यादा सवाल उठाए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने तक के गंभीर आरोप लगाए गए थे। लेकिन आज जब वही विषय सामने है तो एलन मस्क के समर्थन में राहुल गांधी की प्रतिक्रिया कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार का नाम आता है तो कांग्रेस का रुख ही बदल जाता है। देशहित के मुद्दों पर स्पष्टता और निरंतरता होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस केवल राजनीतिक विरोध के लिए अपना स्टैंड बदल लेती है। वित्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर भी इस तरह की बदलती राजनीति जनता के सामने कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करती है। देश की जनता सब देख रही है और कांग्रेस के इस दोगलेपन को समझ रही है।
4 सीटों पर भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत, जनता ने फिर मोदी पर जताया भरोसा-ओपी
रायगढ़। असम की नगांव लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट तथा पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर हुए उपचुनावों में भाजपा और एनडीए प्रत्याशियों की शानदार जीत पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह जीत जनता के भाजपा के प्रति अटूट विश्वास और समर्थन का प्रमाण है। यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन और भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने नगांव, पुडुचेरी, नंदीग्राम और रेजीनगर की जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन किया और कहा कि जय भाजपा, तय भाजपा का नारा एक बार फिर सच साबित हुआ है।

