बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) के मध्य 3-3 फेरों के लिये पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08861 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)- शालीमार पूजा स्पेशल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) से प्रत्येक गुरुवार दिनाँक 15, 22 एवं 29 अक्टूबर 2026 को तथा गाड़ी संख्या 08862 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पूजा स्पेशल ट्रेन शालीमार से प्रत्येक शुक्रवार 16, 23 एवं 30 अक्टूबर 2026 को चलेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है।
गाडिय़ों का ठहराव व समय सारिणी
गाड़ी संख्या 08861 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार दिनाँक 15, 22 एवं 29 अक्टूबर 2026 को 17.10 बजे रवाना होगी तथा गोंदिया आगमन 19.00 बजे, प्रस्थान 19.10 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 20.08 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, राजनादगाँव आगमन 20.35 बजे, प्रस्थान 20.37 बजे, दुर्ग आगमन 21.40 बजे, प्रस्थान 21.45 बजे, रायपुर आगमन 22.25 बजे, प्रस्थान 22.30 बजे, भाटापारा आगमन 23.20 बजे, प्रस्थान 23.22 बजे दूसरे दिन शुक्रवार को बिलासपुर आगमन 00.35 बजे, प्रस्थान 00.45 बजे, चांपा आगमन 01.35 बजे, प्रस्थान 01.37 बजे, रायगढ़ आगमन 02.32 बजे, प्रस्थान 02.34 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 04.05 बजे, प्रस्थान 04.10 बजे, राऊरकेला आगमन 05.40 बजे, प्रस्थान 05.50 बजे, चक्रधरपुर आगमन 07.38 बजे, प्रस्थान 07.40 बजे, टाटानगर आगमन 09.00 बजे, प्रस्थान 09.10 बजे, खडग़पुर आगमन 11.15 बजे, प्रस्थान 11.20 बजे, सांतरागाछी आगमन 13.00 बजे, प्रस्थान 13.02 बजे होते हुये 14.00 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08862 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) पूजा स्पेशल ट्रेन शालीमार से प्रत्येक शुक्रवार दिनांक 16, 23 एवं 30 अक्टूबर 2026 को 18.00 बजे रवाना होगी तथा सांतरागाछी आगमन 18.18 बजे, प्रस्थान 18.20 बजे, खडग़पुर आगमन 20.05 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, टाटानगर आगमन 21.55 बजे, प्रस्थान 22.00 बजे, चक्रधरपुर आगमन 22.53 बजे, प्रस्थान 22.55 बजे, दूसरे दिन शनिवार को राऊरकेला आगमन 00.30 बजे, प्रस्थान 00.40 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 02.25 बजे, प्रस्थान 02.30 बजे, रायगढ़ आगमन 03.51 बजे, प्रस्थान 03.53 बजे, चांपा आगमन 05.15 बजे, प्रस्थान 05.17 बजे, बिलासपुर आगमन 07.25 बजे, प्रस्थान 07.35 बजे, भाटापारा आगमन 08.14 बजे, प्रस्थान 08.16 बजे, रायपुर आगमन 09.20 बजे, प्रस्थान 09.25 बजे, दुर्ग आगमन 11.10 बजे, प्रस्थान 11.15 बजे, राजनादगाँव आगमन 11.36 बजे, प्रस्थान 11.38 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 12.04 बजे, प्रस्थान 12.06 बजे, गोंदिया आगमन 13.15 बजे, प्रस्थान 13.25 बजे होते हुये 15.35 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन पहुंचेगी।
इतवारी-शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

