खरसिया। कैलाश शर्मा। शिक्षा विभाग, विकास खंड शिक्षा अधिकारी खरसिया एवं प्राचार्य पीएमश्री सेजस खरसिया के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय नुक्कड़ नाटक मंचन का गरिमामय एवं भव्य आयोजन पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजस) खरसिया में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सामाजिक चेतना, स्वच्छता, सुंदरता और जनसेवा, भ्रष्टाचार रोकने, जैसे अत्यंत संवेदनशील एवं प्रेरणादायी विषयों पर जीवंत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां एवं गरिमामयी उपस्थिति
मुख्य अतिथि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग की विशेष एवं गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ उपाध्यक्ष अवध नारायण ‘बंटी’ सोनी, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद साहिल शर्मा, हेल्डरमैन सरिता सहिस विकासखंड शिक्षा अधिकारी ऋतुराज लजुरस कुजूर, पीएमश्री सेजस स्कूल के प्राचार्य रामनिवास नागवंशी, शिक्षकवृंद, भाजपा महामंत्री आनंद अग्रवाल, प्रवक्ता कैलाश शर्मा, राहुल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बंटी सोनी की? संवेदनशीलता सेवा और प्रोत्साहन
छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट मंचन और सेवा भाव से प्रभावित होकर उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी ने सेवा संकल्प की अनूठी शुरुआत करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए उनकी सुविधा हेतु दो नए एयर कूलर प्रदान करने घोषणा की। अतिथियों के प्रेरक एवं उच्च स्तरीय उद्बोधन-
नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग का मुख्य वक्तव्य
पीएमश्री सेजस खरसिया हमारे पूरे क्षेत्र का एक गौरव और सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान है। यहाँ अध्यन क्लास में अध्ययनरत हर विद्यार्थी और शिक्षक को यह पवित्र संकल्प लेना चाहिए कि हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत को एक स्वर्णिम एवं विकसित राष्ट्र बनाना है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन संपूर्ण मानव जाति और विशेषकर युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानसेवक के रूप में उन्होंने लगातार 25 वर्षों से बिना थके, बिना रुके और बिना विश्राम किए पूरी निष्ठा एवं सेवा संकल्प के साथ भारत माता की सेवा की है। उनके इसी अथक प्रयास, दूरदर्शी नेतृत्व और अहर्निश परिश्रम का परिणाम है कि आज हमारा देश विश्व पटल पर प्रगति और स्वाभिमान की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमें उनके समर्पित जीवन-दर्शन से प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में देश निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ऋतुराज लजुरस कुजूर का संदेश
शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल प्रतियोगी परीक्षाएं पास करना, डिग्रियां हासिल करना या नौकरी पाना भर नहीं है। शिक्षा का सच्चा ध्येय विद्यार्थियों के चरित्र में राष्ट्रप्रेम की भावना और असहाय व जरूरतमंदों की सेवा का जज्बा पैदा करना है। हमारी महान भारतीय संस्कृति में कहा गया है – सेवा परमो धर्म: अर्थात् सेवा से बढक़र कोई दूसरा धर्म या साधना नहीं है। जब व्यक्ति अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेता है, तो वही संकल्प समाज में युग परिवर्तन और सकारात्मक बदलाव की महान शक्ति बन जाता है। कार्यक्रम में अवध नारायण बंटी सोनी और विजय शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों में निहित देशभक्ति और सामाजिक संदेशों की खुले मन से प्रशंसा की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढऩे की शुभकामनाएं दीं।

