विश्व दृष्टि दिवस पर अपनी आँखों को स्नेह करें थीम से जागरूकता

नेत्र सहायक अधिकारी चन्द्रशेखर साहू ने दी नेत्र से जुड़े जरूरी जानकारी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। 8 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर लव यूअर आईस की थीम पर भविष्य के लिए अपनी आँखों से स्नेह करें ऐसी जागरूकता लाने के उद्देश्य से पीएचसी नंदेली में जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ. मीना पटेल के मार्गदर्शन और सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत के आदेशानुसार किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनमानस को अपनी आँखों के बारे सजग होते हुए नियमित नेत्र जांच परीक्षण की आवश्यकता के बारे मे नेत्र सहायक अधिकारी चन्द्र शेखर साहू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नंदेली द्वारा बताया गया कि निश्चित समय के अंतराल में नेत्र विशेषज्ञ से अपनी आँखों की जांच नियमित रूप से कराने की सलाह दी गई ताकि समय रहते गंभीर बीमारियों से आंखों को सुरक्षित बचाया जा सके। उन्होंने बताया  कि विश्व दृष्टि दिवस प्रत्येक वर्ष माह के द्वितीय गुरुवार को मनाया जाता है।

Share This Article