25 साल का एक ही मंत्र – सेवा, सेवा और सेवा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनकर रहेगा – ओपी चौधरी

Gupta Lochan
9 Min Read

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज 7 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन एक सच्चे जनसेवक के रूप में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल की यात्रा पूरी की है। इन 25 सालों की यात्रा का अगर एक शब्द में सार निकालें तो वह सेवा है । इसी सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमने पूरे रायगढ़ शहर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली है।
ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ सपने नहीं दिखाते, वे कंक्रीट रोडमैप के साथ काम करते हैं। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म लक्ष्य तय कर स्पष्ट विजन के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा उदाहरण अनोखा है जब 25 सालों तक जनता ने लगातार एक व्यक्ति को अपना आशीर्वाद दिया हो।

प्रधानमंत्री मोदी न केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बल्कि पूरे 140 करोड़ भारतवासियों के लिए सौभाग्य हैं कि हमें उनके जैसा नेतृत्व मिला है। उन्होंने 140 करोड़ लोगों को साथ लेकर विकसित भारत का संकल्प लिया है। उस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब प्राणपण से जुटेंगे। आज उन्होंने हम सबको ङ्खद्ग ङ्खद्बद्यद्य ष्ठश ढ्ढह्ल का नारा दिया है। ओपी ने बताया कि भारत को विकसित बनाने के लिए आज देश के सभी जिला मुख्यालयों में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। प्रधानमंत्री जी पूरे देश वासियों को वर्चुअल संबोधित किया। हम सब गौरवान्वित हैं कि भारत को आगे ले जाने के लिए हमारे पास 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा को साथ लेकर चलने वाली लीडरशिप है। रायगढ़ में भी विशाल पदयात्रा निकाली गई। पूरे जिले से, गांव-गांव से, मोहल्ले-मोहल्ले से, वार्ड-वार्ड से, शहर की गली-गली से हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। सबने सेवा ज्योति यात्रा को बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न किया।ओपी ने कहा ये सेलिब्रेशन नहीं बल्कि देशवासियों की सेवा का जरिया है। ओपी चौधरी ने कहा कि मोदी जी के 25 साल का मैसेज सेवा का रहा है, यही हमारी यात्रा का आधार है। यह पूरा कैंपेन सेवा संकल्प अभियान है। इसमें सेवा मेरा योगदान और सेवा की कहानी जैसे विषय हैं। सेवा मेरा योगदान के तहत रायगढ़ में किए गए योगदान का जिक्र करते हुए ओपी ने कहा पुसौर में नेत्र शिविर लगाया गया, जिसमें 2800 से अधिक लोगों को निशुल्क चश्मा वितरित किया गया। वही दिव्यांगजनों को संबल देने सिंदूर पार्क में दिव्यांगजनों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएसआर मद से 350 दिव्यांग साथियों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए।
खर्रा घाट का कायाकल्प करने हेतु खर्रा घाट में सफाई अभियान चलाया गया। वह सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं था। हमने वहीं संकल्प लिया और प्रोजेक्ट बनाकर 26 करोड़ रुपए का टेंडर किया गया है। इसमें मरिन ड्राइव के साथ ऑक्सीजोन और घाट निर्माण का काम किया जाएगा।
ओपी ने कहा कि इस तरह से बहुत सारे सेवा कार्यों के साथ हम इस अभियान को चला रहे हैं। यह हमारे लिए कोई जश्न या सेलिब्रेशन नहीं है। यह आमजनों की सेवा का एक जरिया है और इसी भाव के साथ हम आगे कार्यक्रम कर रहे हैं। आजोजन के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, चंदूलाल साहू (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम),जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान एवं जिला भाजपा संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन सुनने के बाद उपस्थिति जनों ने मोदी जी के 25 वर्षीय यात्रा का संस्मरण साझा किया इसके बाद ओपी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र सेवा के साथ जागरूकता की शपथ दिलाई।

ओपी बोले- मोदी जैसा नेतृत्व मिलना सौभाग्य

वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सच्चे जनसेवक के रूप में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल की यात्रा पूरी की है। उनकी 25 साल की यात्रा का सीधा संदेश सेवा का रहा है। इसी उद्देश्य से पूरे शहर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए स्पष्ट रोडमैप और मजबूत नींव के साथ देश को आगे बढ़ाया है। भारतीय लोकतंत्र में ऐसा उदाहरण अनोखा है, जब 25 साल तक जनता ने एक व्यक्ति को लगातार आशीर्वाद दिया। ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों के लिए सौभाग्य का विषय हैं। हम सब मिलकर उनके 140 करोड़ लोगों के संकल्प और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे।

निकली सेवा ज्योति यात्रा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को रायगढ़ में भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस यात्रा में सहभागिता कर सेवा, समर्पण और संकल्प के प्रकाश का प्रतीक ‘सेवा ज्योति’ को उसके गंतव्य की ओर रवाना किया। रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा घड़ी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक, बेटी बचाओ चौक, नटवर स्कूल और सतीगुड़ी चौक से होकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सेवा का संकल्प लेते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि देशवासियों में आत्मविश्वास का संचार करते हुए प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लिया है। उनके नेतृत्व में चल रहे इस सेवा अभियान का हिस्सा बनना हमारे लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा तथा जनकल्याण के संकल्प को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है। मोदी जी की 25 साल की यात्रा सेवा की यात्रा है और उसी से प्रेरणा लेकर हम सब रायगढ़ में सेवा संकल्प अभियान चला रहे हैं। भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने बताया कि युवा कार्यकर्ता बाईक में इस रैली की अगुवाई कर रहे थे।

हौसलों के आगे आंधियां भी नतमस्तक हो जाती हैं- ओपी


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मंच पर रायगढ़ के सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीर साझा करते हुए कहा रायगढ़ में भारी बारिश और तूफान के बीच रामलीला मैदान में लगा सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का पंडाल पूरी तरह उजड़ गया था। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि तेज आंधी पानी से पूरा टेंट गिर गया था, कुर्सियां बिखर गई थीं। ऐसे में लगा कि कार्यक्रम नहीं हो पाएगा। लेकिन कार्यकर्ताओं की लगन और रात भर की मेहनत ने असंभव को संभव कर दिया। पूरी रात जुटकर कार्यकर्ताओं ने पंडाल को फिर से व्यवस्थित कर दिया और सुबह कार्यक्रम अपने तय समय पर भव्य रूप में हुआ। ओपी चौधरी ने कहा कि हौसलों के आगे आंधियां भी नतमस्तक हो जाती हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं का यही जोश और उमंग ही भाजपा को 2 सीटों से पूर्ण बहुमत की सरकार तक ले गया है। यही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के लिए उनका आभार भी जताया।

Share This Article