महेश साहू का ऐतिहासिक स्वागत, अखिल भारतीय तैलीक साहू किसान प्रकोष्ठ के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

महेश साहू का ऐतिहासिक स्वागत, अखिल भारतीय तैलीक साहू किसान प्रकोष्ठ के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। अखिल भारतीय तैलीक साहू किसान प्रकोष्ठ महासभा (नई दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद जनप्रिय नेता और छाया विधायक महेश साहू का खरसिया प्रथम आगमन पर अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यह नियुक्ति न केवल उनके दीर्घकालिक जनसेवा और संगठनात्मक समर्पण का प्रतिफल है, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। ?मदनपुर चौक पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में समर्थकों और स्थानीय नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गगनभेदी नारों और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच महेश साहू का पुष्पहारों से आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और अपने नेता के प्रति अटूट निष्ठा देखने को मिली। ग्राम सरवानी के उप सरपंच से अपनी राजनीतिक और सामाजिक जीवन यात्रा प्रारंभ करने वाली साहूजी साहू संघ के जिलाध्यक्ष, साहू संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के साथ ?जनप्रतिनिधि से राष्ट्रीय नेतृत्व तक के सफर में छाया विधायक महेश साहू की यह उपलब्धि उनकी निरंतर जनसेवा, किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी यह नई जिम्मेदारी साहू समाज और किसान वर्ग के अधिकारों को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।

आध्यात्मिक वंदना से मांगी क्षेत्र की समृद्धि

स्वागत समारोह के पश्चात महेश साहू ने खरसिया नगर में आयोजित ‘श्रीराम अखंड सप्ताह’ में शिरकत की। वहां उन्होंने प्रभु राम के नाम का जाप करते हुए सिद्ध श्री हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की। महेश साहू का यह सादगीपूर्ण और जनसुलभ व्यवहार यह सिद्ध करता है कि पद और प्रतिष्ठा के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचकर भी वे अपनी जड़ों और जन-आस्था से पूरी तरह जुड़े हुए हैं।

Share This Article