राज्य स्तरीय मानव सेवा रत्न सम्मान से अलंकृत मोहम्मद रईसुल हसन खान का विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

Gupta Lochan
3 Min Read

नारायणपुर। शिक्षक कला प्रतिभा अकैडमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासनताला के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद रईसुल हसन खान को मानव सेवा रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिवार, कुनकुरी विकासखंड के शिक्षा विभाग से जुड़े समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों से संबंधित साथियों में खुशियों की लहर छाई हुई है तथा लगातार बधाई एवं शुभकामनाओं का दौर चल रहा है, वही विद्यालय परिवार द्वारा अपने संस्था के प्राचार्य को मिली उपलब्धि के लिए पुष्प गुच्छ एवं स्वागत उद्बोधन से आत्मीय स्वागत किया गया द्य दिए जा रहे सम्मान, बधाई, कंग्रॅजुलेशन, एवं स्वागत के लिए प्राचार्य मोहम्मद रईसुल हसन खान ने आभार एवं शुक्रिया अदा करते हुए अत्यंत सरल स्वभाव एवं ऊंचे अंदाज में कहा कि, राज्य स्तरीय मानव सेवा रत्न सम्मान से मुझे अलंकृत किया जाना अत्यंत खुशी का पल है, लेकिन प्राप्त इस सम्मान का श्रेय मेरे मम्मी, पापा की दुआओं, हमारे हितेशियों, पूरे शिक्षक परिवार एवं समस्त कर्मचारीयों को है, जिन्होंने कदम से कदम मिला कर प्रत्येक कार्य को सफल बनाने में सहयोग करते रहे हैं तथा संस्था के विद्यार्थी हमारे मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा का पुरजोर उपयोग करते हुए विभिन्न गतिविधियों में जिला से प्रांत स्तर तक कामयाबी का परचम लहराते रहे हैं द्य उन्होंने यह भी कहा कि, इस सम्मान का श्रेय सेवा निवृत प्राचार्य विनय प्रभा खलखो को भी है, जिनके उच्च व्यक्तित्व एवं बेहतर कार्य शैली से लंबे समय तक सीखने एवं कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ द्य साथ ही प्राचार्य खान अपनी ऊंची सोच को प्रदर्शित करते हुए कहा कि, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैकरा एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मारिया गोरेती तिर्की एवं उच्च अधिकारियों के सफल मार्गदर्शन में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है, इसलिए प्राप्त सम्मान का श्रेय सभी मार्गदर्शक अधिकारियों को भी जाता है द्य अंत में अत्यंत कीमती अल्फाजों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा कि, बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती, आवश्यकता है हम समर्पित भाव से उनके प्रतिभाओं को जगाएं, अपने दायित्व का निर्वहन हम वेतन के लिए नहीं बल्कि धर्म मानकर करें, उपजाऊ जमीन को हरियाली में बदलना इतिहास रचना नहीं होता बल्कि पथरीले जमीन को हरियाली में बदलना इतिहास रचना होता है, इसी अंदाज में हमें काम करते रहना है।

Share This Article