‘कवच’ से संरक्षित हो रही भारतीय रेल की रफ्तार

दुर्ग से मांढर तक 70 रूट किलोमीटर पर स्टैंडर्ड ‘कवच’

Gupta Lochan
1 Min Read

बिलासपुर। भारतीय रेल में आधुनिक तकनीक के माध्यम से रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। दुर्ग से मांढर तक 70 रूट किलोमीटर के सभी रेल मार्गों सहित सरोना–उरकुरा बाईपास लाइन पर स्टैंडर्ड ‘कवच’ की कमीशनिंग 03 अक्टूबर 2026 को पूर्ण की गई। इस परियोजना के अंतर्गत 984 ट्रैकसाइड आरएफआईडी टैग्स को अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के साथ स्थापित एवं प्रोग्राम किया गया है। आरएफआईडी प्रणाली का कार्यान्वयन कवच 4.0 के तकनीकी विनिर्देशों के अनुरूप किया गया है। ‘कवच’ भारतीय रेल के अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन द्वारा विकसित स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली है। यह ट्रेनों की गति एवं स्थिति से संबंधित जानकारी के आधार पर संरक्षित परिचालन में सहायता करती है तथा आवश्यकता पडऩे पर स्वचालित ब्रेकिंग के माध्यम से ट्रेन को सुरक्षित रोकने में सक्षम है। रायपुर मंडल में कवच के इस विस्तार से आधुनिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली के दायरे में वृद्धि हुई है, जिससे संरक्षित एवं विश्वसनीय रेल परिचालन को और मजबूती मिलेगी।

Share This Article