अघोरेश्वर नेत्र चिकित्सा केंद्र बनोरा में सेवा का दीप जला

नि:शुल्क शिविर में 128 मरीजों की जांच, 60 को मिला चश्मा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अंतर्गत संचालित अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केंद्र, बनोरा,में रविवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा निरंतर जनसेवा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. अग्रवाल द्वारा कुल 128 मरीजों की नेत्र जांच की गई।
जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क सुविधाएं मुहैया कराई गई। 60 मरीजों को मौके पर ही नि:शुल्क चश्मा वितरित किया गया। 41 मरीजों का चश्मा बनने हेतु भेजा गया है, जिसे अगले शिविर में वितरित किया जाएगा। 18 मरीजों को नेत्र संबंधित ड्रॉप नि:शुल्क दिया गया। 5 मरीजों में मोतियाबिंद के प्रारंभिक लक्षण पाए गए, जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श एवं आगे के उपचार हेतु मार्गदर्शन दिया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि अघोरेश्वर भगवान राम के सेवाभाव के संकल्प के तहत हर माह इस केंद्र में नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया जाता है ताकि ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को आंखों की बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। अगला शिविर 1 नवंबर रविवार को अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केंद्र, बनोरा, रायगढ़ में आयोजित होगा। जरूरतमंद लोग इस नि:शुल्क सेवा का लाभ ले सकते हैं। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की शाखा शक्ति पीठ काली मंदिर शिवरीनारायण अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केन्द्र में रविवार को 23 मरीजो का नि:शुल्क उपचार व दवा वितरण डॉक्टर पी. आर. साहू द्वारा किया गया

Share This Article