निजी अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Gupta Lochan
4 Min Read

जशपुरनगर। सोशल मीडिया पर पहचान बनाकर युवती की निजी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी शोभित कुशवाहा (24 वर्ष), जो मूलत: उत्तर प्रदेश का निवासी है, ने ‘4 फन’ ऐप के जरिए पीडि़ता से संपर्क साधा था और वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर तस्वीरें हासिल कर ली थीं। पीडि़ता की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 21 अक्टूबर को 19 वर्षीय पीडि़ता के द्वारा थाना जशपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2024 में पीडि़ता की पहचान आरोपी शोवित कुशवाहा उर्फ शोभित, उम्र 24 वर्ष, उत्तर प्रदेश से 4स्नह्वठ्ठ एप्लीकेशन के माध्यम से हुई थी। बाद में दोनों के बीच व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत होने लगी। आरोपी द्वारा पीडि़ता पर दबाव बनाकर वीडियो कॉल के दौरान उसकी निजी/अश्लील तस्वीर एवं वीडियो प्राप्त कर उसका स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लिया गया था। आरोपी ने उक्त सामग्री को व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित कर दिया तथा पीडि़ता को बातचीत नहीं करने पर उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 79, 351 बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा उसके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश में पतासाजी की गई, परंतु शोभित घटना दिनांक से फरार था, पुलिस के द्वारा आरोपी की धर पकड़ हेतु मुखबिर तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम को सक्रिय करते हुए, संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी दिल्ली में है, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर से विशेष टीम दिल्ली भेजी गई थी, जिनके द्वारा आरोपी को दिल्ली से ढूंढकर हिरासत में लेकर लाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे उसके मोबाइल फोन, जिसमें दो सिम कार्ड उपयोग में पाए गए, को विधिवत जप्त किया गया गया है। मोबाइल के व्हाट्सएप एवं गैलरी का गवाहों के समक्ष अवलोकन कर मोबाइल अवलोकन पंचनामा तैयार किया गया तथा आवश्यक स्क्रीनशॉट भी लिए गए। मामले में पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी शोवित कुशवाहा उर्फ शोभित उम्र 24 वर्ष , उत्तर प्रदेश के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, आरक्षक अविनाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जशपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया या किसी ऑनलाइन माध्यम पर किसी व्यक्ति की निजी तस्वीर/वीडियो का दुरुपयोग, ब्लैकमेलिंग, धमकी अथवा अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में चुप न रहें और पुलिस से संपर्क करें।

Share This Article