Category: Uncategorized

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

     

    रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे और एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा हमारा प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

  • निजी अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

    निजी अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

    जशपुरनगर। सोशल मीडिया पर पहचान बनाकर युवती की निजी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी शोभित कुशवाहा (24 वर्ष), जो मूलत: उत्तर प्रदेश का निवासी है, ने ‘4 फन’ ऐप के जरिए पीडि़ता से संपर्क साधा था और वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर तस्वीरें हासिल कर ली थीं। पीडि़ता की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 21 अक्टूबर को 19 वर्षीय पीडि़ता के द्वारा थाना जशपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2024 में पीडि़ता की पहचान आरोपी शोवित कुशवाहा उर्फ शोभित, उम्र 24 वर्ष, उत्तर प्रदेश से 4स्नह्वठ्ठ एप्लीकेशन के माध्यम से हुई थी। बाद में दोनों के बीच व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत होने लगी। आरोपी द्वारा पीडि़ता पर दबाव बनाकर वीडियो कॉल के दौरान उसकी निजी/अश्लील तस्वीर एवं वीडियो प्राप्त कर उसका स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लिया गया था। आरोपी ने उक्त सामग्री को व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित कर दिया तथा पीडि़ता को बातचीत नहीं करने पर उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 79, 351 बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा उसके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश में पतासाजी की गई, परंतु शोभित घटना दिनांक से फरार था, पुलिस के द्वारा आरोपी की धर पकड़ हेतु मुखबिर तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम को सक्रिय करते हुए, संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी दिल्ली में है, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर से विशेष टीम दिल्ली भेजी गई थी, जिनके द्वारा आरोपी को दिल्ली से ढूंढकर हिरासत में लेकर लाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे उसके मोबाइल फोन, जिसमें दो सिम कार्ड उपयोग में पाए गए, को विधिवत जप्त किया गया गया है। मोबाइल के व्हाट्सएप एवं गैलरी का गवाहों के समक्ष अवलोकन कर मोबाइल अवलोकन पंचनामा तैयार किया गया तथा आवश्यक स्क्रीनशॉट भी लिए गए। मामले में पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी शोवित कुशवाहा उर्फ शोभित उम्र 24 वर्ष , उत्तर प्रदेश के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, आरक्षक अविनाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जशपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया या किसी ऑनलाइन माध्यम पर किसी व्यक्ति की निजी तस्वीर/वीडियो का दुरुपयोग, ब्लैकमेलिंग, धमकी अथवा अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में चुप न रहें और पुलिस से संपर्क करें।

  • अघोर पीठ पड़ाव आश्रम में भक्तिमय वातावरण में मनाई अघोरेश्वर भगवान राम जी की 90वीं जयंती

    अघोर पीठ पड़ाव आश्रम में भक्तिमय वातावरण में मनाई अघोरेश्वर भगवान राम जी की 90वीं जयंती

    पड़ाव/वाराणसी। परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 90वीं जयंती शुक्रवार को अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाई गई। श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में आयोजित जयंती समारोह में देशभर से पहुंचे सैकड़ों सदस्यों एवं शिष्यगण ने दर्शन-पूजन कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 17 सितंबर से परमपूज्य अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी के 426वें जन्म षष्ठी पर्व (लोलार्क षष्ठी) के साथ हुआ। जयंती समारोह के दौरान आश्रम परिसर में विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।

    इंद्रियों की पराधीनता छोड़ विवेक के मार्ग पर चलने का आह्वान

    जयंती के अवसर पर आश्रम के मुख्य सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने कहा कि समाज में बढ़ती कटुता, विभाजन, स्वार्थ और अशांति का मूल कारण केवल बाहरी परिस्थितियां नहीं हैं, बल्कि मनुष्य की अपनी कमजोरियां, इंद्रियों की पराधीनता और विवेक का क्षीण होना भी इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की वाणी, विचार और जीवन-दृष्टि के रूप में समाज के सामने पर्याप्त मार्गदर्शन उपलब्ध है, लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि उनके बताए मार्ग को अपने आचरण में उतारा जाए। उन्होंने कहा कि सूर्य, चंद्रमा, वायु और पंचतत्व किसी जाति, धर्म, भाषा अथवा देश के आधार पर भेदभाव नहीं करते। प्रत्येक मनुष्य का शरीर उन्हीं पंचतत्वों से निर्मित है और सभी के भीतर एक ही परम तत्व विद्यमान है। ऐसे में जाति, धर्म, मजहब, भाषा और क्षेत्र के आधार पर मनुष्यों के बीच विभाजन तथा घृणा की भावना मानवता की मूल भावना के विपरीत है। पूज्य बाबा ने कहा कि समाज और राष्ट्र में बढ़ते संघर्ष, स्वार्थ, लोभ, अहंकार तथा भ्रष्ट आचरण से बचने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को स्वयं के भीतर सुधार लाने की आवश्यकता है। ‘पराधीन सपनेहूँ सुख नाहीं’ का अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य जब अपनी इंद्रियों का दास बन जाता है, तब लोभ, क्रोध, अहंकार और अन्य विकृतियां उसके जीवन में दुख एवं अशांति को जन्म देती हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाओं को केवल सुनना पर्याप्त नहीं है। उनका अध्ययन, चिंतन और जीवन में पालन करना आवश्यक है। श्री सर्वेश्वरी समूह से जुड़े लोगों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सभी स्वार्थपूर्ण विवादों एवं विभाजनकारी प्रवृत्तियों से दूर रहकर राष्ट्र, समाज, संस्कृति और मानवता के हित में कार्य करें। उन्होंने बुद्धि, विवेक, आत्मसुधार और मानवता के अनुरूप आचरण करने का संदेश देते हुए कहा कि व्यक्ति का आत्मसुधार ही समाज के व्यापक कल्याण में योगदान का आधार बन सकता है।

    ‘अघोरेश्वर कथा’ के अंग्रेजी अनुवाद का लोकार्पण

    विचार गोष्ठी की शुरुआत में पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा रचित पुस्तक ‘अघोरेश्वर कथा’ के अंग्रेजी अनुवाद का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सदस्यों ने इसे अघोरेश्वर महाप्रभु के विचारों और जीवन-दृष्टि को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्व अपर निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वी.पी. सिंह ने की। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप सिंह, पूर्व निदेशक, केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रतापगढ़ श्रीकांत मिश्र, श्री धनंजय राव, श्री मनोज सिंह एवं श्री शशि गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। मंगलाचरण कु. राशि ने किया, जबकि श्रीमती प्रीतिमा सिंह ने भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वामदेव पाण्डेय ने किया। अंत में श्री सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष श्री सुरेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    प्रभातफेरी से लेकर हवन-पूजन तक हुए धार्मिक आयोजन

    जयंती अवसर पर प्रात:काल आश्रम परिसर में सफाई एवं श्रमदान के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सुबह 5:50 बजे श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी निकाली, जो पड़ाव आश्रम से अघोरेश्वर महाविभूति स्थल होते हुए अघोरेश्वर भगवान राम घाट और गंगातट तक पहुंची। गंगातट पर श्रद्धालुओं ने अघोरेश्वर महाप्रभु की समाधि के दर्शन-पूजन किए और गंगाजलयुक्त कलश लेकर आश्रम वापस लौटे। सुबह 8 बजे पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने आश्रम के गणेश पीठ स्थित परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के चिरकालिक आसन का विधिवत पूजन किया। इसके बाद श्री पृथ्वीपाल जी ने ‘सफलयोनि’ का पाठ किया। तत्पश्चात पूज्य बाबा ने आश्रम के उपासना स्थल चिरकुट देवी विहार में हवन एवं पूजन किया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आश्रम के देवी विहार में 17 सितंबर से प्रारंभ अखंड संकीर्तन ‘अघोरान्ना परो मन्त्र: नास्ति तत्वं गुरो: परम्’ का समापन भी पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी द्वारा आरती एवं पूजन के साथ हुआ।

    रोगियों के बीच सेवा सामग्री का वितरण

    जयंती के अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, पड़ाव की ओर से सेवा कार्य भी किया गया। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती लगभग 250 रोगियों के बीच भुना चना, फल, बिस्कुट एवं फलों का जूस आदि वितरित किया गया। सेवा कार्यक्रम में चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री ब्रिजेश कुमार एवं डेंटिस्ट डॉ. पुष्प सिंह का सहयोग प्राप्त हुआ। आश्रम की ओर से श्री सर्वेश्वरी समूह के संयुक्त मंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह, प्रचार मंत्री श्री पारस नाथ यादव, कोषाध्यक्ष श्री चंद्रविक्रम शाह, अघोर परिषद ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री नागेश सिंह एवं श्री धर्मेन्द्र गौतम सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। जयंती समारोह के दौरान आश्रम परिसर में पूरे दिन आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, संकीर्तन एवं सेवा गतिविधियों में सहभागिता कर अघोरेश्वर भगवान राम जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। समारोह के माध्यम से आत्मसुधार, विवेक, मानवता, सामाजिक सद्भाव और सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

  • स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक करें सुनिश्चित : कलेक्टर

    स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक करें सुनिश्चित : कलेक्टर

    एचपीवी वैक्सीनेशन के शेष लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश, स्कूलों और मैदानी स्तर पर बढ़ाएं जागरूकता
    मातृ-शिशु स्वास्थ्य से लेकर टीबी, एनसीडी और आयुष्मान तक योजनाओं की समीक्षा, अंगदान संकल्प व रक्तदान को बढ़ावा देने पर जोर

    रायगढ़। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ सभी निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने और मैदानी स्तर पर संचालित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं संस्थागत प्रसव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान करने, उनकी नियमित निगरानी एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी स्वास्थ्य अमला ऐसी महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी करे, ताकि जरूरत पडऩे पर उन्हें समय पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच तथा जांच के दौरान चिन्हांकित बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के उपचार के बाद नियमित फॉलोअप पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

    एचपीवी वैक्सीनेशन का शेष लक्ष्य जल्द पूरा करें, स्कूलों में चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान

    एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शेष लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों एवं मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व की जानकारी देने को कहा। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में उन्होंने टीबी संदिग्धों की जांच, मरीजों की पहचान, उपचार तथा पोषण सहायता की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने टीबी मरीजों को निर्धारित पोषण सहायता उपलब्ध कराने और निक्षय मित्र अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत शेष पंचायतों में गतिविधियों में तेजी लाने तथा पंचायत स्तर पर प्रभावी जनजागरूकता एवं स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कुष्ठ रोग एवं मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

    हाइपरटेंशन-डायबिटीज की स्क्रीनिंग के साथ फॉलोअप जरूरी, आयुष्मान के छूटे हितग्राहियों का करें पंजीयन

    गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज जैसे रोगों की नियमित स्क्रीनिंग पर जोर दिया। उन्होंने स्क्रीनिंग में चिन्हांकित मरीजों का समय पर उपचार शुरू करने तथा उनका नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य शिविरों एवं टेलीमेडिसिन की गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक टेलीमेडिसिन सेवा की पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन तेजी से पूरा करने तथा स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक दवाइयों एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य अधोसंरचना के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    अंगदान संकल्प, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविरों को दें बढ़ावा

    बैठक में अंगदान संकल्प, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाए। इसी तरह रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाकर नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इनका लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श, दवा वितरण तथा जरूरतमंद मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं से जोडऩे की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

    वीएचएसएनडी के माध्यम से गांवों में मजबूत हों मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता सेवाएं

    कलेक्टर ने वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले वीएचएसएनडी के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वच्छता संबंधी सेवाओं की पहुंच मजबूत की जाए। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पोषण संबंधी परामर्श, एनीमिया एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान के साथ आवश्यक सेवाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित मैदानी अमले को निर्देशित किया कि वीएचएसएनडी के दौरान ग्रामीण परिवारों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छता संबंधी व्यवहार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ कुपोषण एवं बीमारी की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा सहित जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

  • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा 10 श्रेणियों में अवार्ड

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा 10 श्रेणियों में अवार्ड

    रायगढ़, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने, पर्यटन से जुड़े उद्यमियों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ प्रदान किए जाएंगे। इस पुरस्कार योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले होटल, पंजीकृत टूर ऑपरेटर, जिले, पर्यटन स्टार्टअप, रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म संचालकों को सम्मानित किया जाएगा।
    योजना के अंतर्गत कुल 10 श्रेणियों में एक-एक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को ?11 हजार की पुरस्कार राशि एवं मेमेंटो प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

    पर्यटन की पूरी श्रृंखला को प्रोत्साहित करने पर जोर

    ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ की खासियत यह है कि इसमें पर्यटन को केवल पर्यटन स्थलों तक सीमित न रखते हुए उससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को भी सम्मान के दायरे में शामिल किया गया है। आतिथ्य, पर्यटन संचालन, जिला पर्यटन प्रबंधन, उद्यमिता, रिसॉर्ट सेवाएं, पर्यटक सहायता, होमस्टे, डिजिटल प्रचार, पर्यावरण संरक्षण और साहसिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
    पुरस्कार की 10 श्रेणियां हैं—

    1. सर्वश्रेष्ठ होटल
    2. सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर
    3. सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड
    4. सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार
    5. ष्टञ्जक्च स्ह्लड्डह्म् क्कद्गह्म्द्घशह्म्द्वद्गह्म् – सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट
    6. ष्टञ्जक्च स्ह्लड्डह्म् क्कद्गह्म्द्घशह्म्द्वद्गह्म् – पर्यटक सूचना केंद्र
    7. सर्वश्रेष्ठ होमस्टे
    8. सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
    9. सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट अवॉर्ड
    10. सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

    बेहतर सेवाओं और नवाचार को मिलेगा सम्मान

    सर्वश्रेष्ठ होटल श्रेणी में राज्य के आतिथ्य क्षेत्र में प्रभावशाली सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले पर्यटन उद्यम को सम्मानित किया जाएगा। इसमें रूढ्ढष्टश्व सुविधाओं, पिछले वित्तीय वर्ष के वित्तीय प्रदर्शन, वार्षिक कारोबार और आयोजित कार्यक्रमों की संख्या जैसे मानकों को आधार बनाया जाएगा। पर्यटन प्रचार, सतत पर्यटन, ष्टस्क्र गतिविधियों और रोजगार सृजन में योगदान को भी मूल्यांकन में महत्व दिया जाएगा। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर का चयन आवास, परिवहन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, मनोरंजन और अन्य पर्यटन गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के आधार पर किया जाएगा। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी, इटिनरेरी एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से पर्यटन का प्रचार तथा वेबसाइट और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

    पर्यटन विकास में उत्कृष्ट जिले को भी मिलेगा सम्मान

    ‘सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड’ के तहत उस जिले का चयन किया जाएगा, जिसने पर्यटन के व्यापक विकास, संवर्धन, गंतव्य प्रबंधन तथा घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बेहतर कार्य किया हो। पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, डस्टबिन की उपलब्धता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, हरित उपाय, प्रकृति आधारित गतिविधियां, कृषि एवं ग्रामीण जीवनशैली, संस्कृति, मत्स्य पालन, पर्यटकों के लिए विशिष्ट अनुभव और पर्यटन के माध्यम से रोजगार सृजन जैसे पहलुओं को भी मूल्यांकन में शामिल किया गया है।

    युवा उद्यमियों और पर्यटन स्टार्टअप को मिलेगा मंच

    पर्यटन क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार रखा गया है। इसके माध्यम से ऐसे स्टार्टअप और व्यक्तिगत उद्यमियों को पहचान एवं प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिन्होंने नवाचार एवं अनुकरणीय गतिविधियों के जरिए छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य किया है। यह पुरस्कार पर्यटन क्षेत्र में नए विचारों, तकनीक, सेवाओं एवं व्यावसायिक मॉडलों के माध्यम से पर्यटन को अधिक आकर्षक, सुविधाजनक एवं प्रतिस्पर्धी बनाने वाले उद्यमियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करेगा।

    रिसॉर्ट और पर्यटक सूचना केंद्रों की सेवाओं को भी पहचान

    ष्टञ्जक्च स्ह्लड्डह्म् क्कद्गह्म्द्घशह्म्द्वद्गह्म् की दो श्रेणियों में पर्यटन बोर्ड की प्रीमियम एवं बजट श्रेणी की इकाइयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिसॉर्ट तथा उल्लेखनीय बुकिंग उपलब्ध कराने वाले पर्यटक सूचना केंद्रों को सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट के चयन में टर्नओवर, लाभप्रदता और अधिभोग प्रतिशत जैसे मानकों को आधार बनाया जाएगा। वहीं पर्यटक सूचना केंद्रों का मूल्यांकन पूरे वर्ष पर्यटकों के लिए बुकिंग उपलब्ध कराने में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से पर्यटन बोर्ड की इकाइयों में बेहतर सेवा, ग्राहक संतुष्टि, प्रभावी संचालन तथा पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

    होमस्टे से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वालों का सम्मान

    सर्वश्रेष्ठ होमस्टे श्रेणी में घरेलू पर्यटन से अर्जित राजस्व, वार्षिक वृद्धि दर, बुकिंग की संख्या और घरेलू पर्यटकों की संख्या जैसे मानकों के आधार पर चयन किया जाएगा। पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाएं, ग्राहक समीक्षा, शिकायत निवारण प्रणाली, दिव्यांग पर्यटकों के लिए सुविधाएं तथा होमस्टे की विशिष्ट अवधारणा को भी मूल्यांकन में महत्व दिया जाएगा। होमस्टे के माध्यम से स्थानीय समुदायों को पर्यटन से जोडऩे, स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आय के अवसर सृजित करने वाले प्रयासों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

    डिजिटल दुनिया में छत्तीसगढ़ पर्यटन की ब्रांडिंग करने वालों को पुरस्कार

    सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेणी भी शामिल की गई है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों पर आधारित रील्स, वीडियो और अन्य डिजिटल कंटेंट के माध्यम से राज्य के पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को इस श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की पहुंच, पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन तथा उपलब्ध होने पर कारोबार संबंधी विवरण को भी मूल्यांकन का हिस्सा बनाया गया है। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय जीवन, ऐतिहासिक स्थलों, वन्यजीव, साहसिक गतिविधियों और अन्य पर्यटन आकर्षणों को डिजिटल माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रचारित करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहन मिलेगा।

    सतत पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता

    सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट अवॉर्ड के जरिए पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत पर्यटन को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं को सम्मानित किया जाएगा। परियोजना का छत्तीसगढ़ में स्थित होना और कम से कम दो वर्षों से संचालित होना आवश्यक है। नवीकरणीय ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, स्थानीय समुदायों—विशेषकर आदिवासी एवं ग्रामीण आबादी—की भागीदारी, स्थानीय वनस्पति एवं जीव-जंतुओं तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में योगदान जैसे मानकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इको-टूरिज्म के माध्यम से स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसर सृजित करने तथा पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन के बीच संतुलन स्थापित करने वाली पहलों को भी मूल्यांकन में विशेष महत्व दिया जाएगा।

    साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने वालों को भी सम्मान

    छत्तीसगढ़ में कैंपिंग और अन्य साहसिक गतिविधियां संचालित करने वाले श्रेष्ठ संचालक को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड दिया जाएगा। गंतव्य प्रबंधन, घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल तथा गतिविधियों से प्राप्त राजस्व प्रमुख मूल्यांकन मानदंड होंगे। इसके साथ ही पर्यटकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण साहसिक अनुभव उपलब्ध कराने, नए एडवेंचर प्रोडक्ट विकसित करने तथा छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक गंतव्यों को साहसिक पर्यटन के लिए विकसित एवं प्रचारित करने वाले प्रयासों को भी महत्व दिया जाएगा।

    15 सितंबर तक करें आवेदन

    पुरस्कार की सभी श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं एवं संबंधित पर्यटन क्षेत्र के पात्र हितधारक अपनी प्रविष्टियां द्बह्लञ्च1द्बह्यद्बह्लष्द्द.द्बठ्ठ पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट 222.ह्लशह्वह्म्द्बह्यद्व.ष्द्दह्यह्लड्डह्लद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन राज्य पर्यटन विभाग/निर्णायक समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण संबंधित श्रेणी के लिए निर्धारित पात्रता एवं मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।

    उत्कृष्टता को प्रोत्साहन और छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई पहचान

    ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पहचान देने के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नवाचार, सतत पर्यटन और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में आर्थिक प्रदर्शन के साथ स्वच्छता, सतत पर्यटन, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, रोजगार सृजन, डिजिटल प्रचार, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने जैसे पहलुओं को महत्व दिया गया है। यह पहल होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे, टूर ऑपरेटर, स्टार्टअप, जिले, पर्यटक सूचना केंद्र, कंटेंट क्रिएटर और एडवेंचर टूरिज्म संचालकों को अपने उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का अवसर देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और साहसिक पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनटीपीसी लारा की पहल, पुसौर की युवा खेल प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनटीपीसी लारा की पहल, पुसौर की युवा खेल प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित

    रायगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एनटीपीसी लारा द्वारा पुसौर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवा विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

    कार्यक्रम की शुरुआत महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जिनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय हॉकी में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा खेल के प्रति उनके समर्पण, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। कार्यक्रम के दौरान 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, हॉकी तथा रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

    हॉकी प्रतियोगिता में शासकीय यूयीसीएच माध्यमिक विद्यालय, रेंगालपाली विजेता रहा। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उनके सराहनीय प्रदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पुसौर विकासखंड के उन तीन प्रतिभागियों अंतरा सारथी, मिहिर पटेल एवं तनिषा को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय ट्रैक एवं रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया तथा साइक्लिंग के क्षेत्र में अपनी सहभागिता एवं उपलब्धियों से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
    कार्यक्रम में सुभाष ठाकुर, एचओपी, एनटीपीसी लारा, एम. श्रीनाथ, जीएम (ओएंडएम), हेमंत पावगी, जीएम (प्रोजेक्ट्स) तथा भुवनेश्वर पटेल, बीईओ, पुसौर सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित उत्साह एवं खेल भावना की सराहना की तथा उन्हें समर्पण, अनुशासन एवं दृढ़ता के साथ खेलों में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। यह पहल विद्यार्थियों के समग्र विकास तथा जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के प्रति एनटीपीसी लारा की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस आयोजन ने युवा विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया तथा टीमवर्क, अनुशासन, फिटनेस एवं उत्कृष्टता के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ किया।

  • घर बैठे मिलेंगे मुफ्त पौधे, होगी होम डिलीवरी

    घर बैठे मिलेंगे मुफ्त पौधे, होगी होम डिलीवरी

    रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी रायगढ़ प्रवास के दौरान आज सुबह अपने निवास कार्यालय से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वन मंडल रायगढ़ की अभिनव पहल के तहत नि:शुल्क पौधा वितरण वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के नागरिक केवल एक टोल-फ्री नंबर 8305186853 एवं 18002332631 पर कॉल कर अपने घर तक नि:शुल्क पौधे मंगवा सकेंगे। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ रायगढ़ अरविंद पीएम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि वन विभाग ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के लोगों के लिए एक बेहद सराहनीय व्यवस्था शुरू की है। कोई व्यक्ति अपने घर, आंगन, बाड़ी, बगीचे, खेत, तालाब किनारे या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर पौधा लगाना चाहता है, तो उसे केवल वन विभाग के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। कॉल प्राप्त होने के बाद विभाग की टीम सीधे उसके घर पहुंचकर नि:शुल्क पौधा उपलब्ध कराएगी। इससे लोगों को पौधों के लिए नर्सरी या कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण से जुड़ सकेंगे। पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और मातृऋण चुकाने का प्रतीक है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाले वर्षों में रायगढ़ हरियाली की नई पहचान बन सकता है।
    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वन विभाग द्वारा इस योजना के तहत अच्छी गुणवत्ता वाले स्वस्थ पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार फलदार, छायादार एवं अन्य उपयोगी प्रजातियों के पौधे प्राप्त कर सकेंगे। यदि कोई अपने घर या खेत में आम, अमरूद, नींबू अथवा अन्य फलदार पौधे लगाना चाहता है, तो उन्हें भी प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सफल होगा जब अच्छे और स्वस्थ पौधे लोगों तक आसानी से पहुंचेंगे, और वन विभाग इसी उद्देश्य से यह सेवा शुरू कर रहा है।

    हर व्यक्ति लगाए एक पेड़, हराभरा बने शहर-ओपी चौधरी

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां भी थोड़ी-सी जगह उपलब्ध हो-घर का परिसर, बगीचा, तालाब का किनारा, पार्क या अन्य सार्वजनिक स्थल वहां अवश्य पौधारोपण करें। उन्होंने कहा कि एक पेड़ केवल हरियाली नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध पर्यावरण और बेहतर जीवन का आधार बनता है। उन्होंने नागरिकों से वन विभाग की इस जनहितैषी योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

  • पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति

    पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति

    51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं से प्रदेश बन रहा देश का नया रेल एवं लॉजिस्टिक्स हब

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अब केवल नई रेल लाइनों के निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा, निवेश, रोजगार, व्यापार और क्षेत्रीय संतुलित विकास का सबसे सशक्त आधार बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से पिछले ढाई वर्षों में रेलवे अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। रिकॉर्ड बजटीय निवेश, नई रेल लाइनों का निर्माण, मल्टी-ट्रैकिंग, दोहरीकरण, आधुनिक स्टेशन, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण तथा दूरस्थ आदिवासी अंचलों तक रेल संपर्क के विस्तार ने छत्तीसगढ़ को देश के रेलवे मानचित्र पर अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश में रु. 51 हजार करोड़ से अधिक लागत की रेल परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, जो राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा रेलवे निवेश है और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला बन रहा है।
    रेलवे क्षेत्र में हुआ रिकॉर्ड निवेश इस परिवर्तन का सबसे बड़ा प्रमाण है। वर्ष 2014 से पहले छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं के लिए औसतन लगभग रुपए 300 करोड़ का वार्षिक बजट प्राप्त होता था, जबकि वर्ष 2026-27 में यह बढक़र 7,470 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अर्थात एक दशक में रेलवे बजट में लगभग 24 गुना की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। यह केवल बजट में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्र सरकार की विकास प्राथमिकताओं और राज्य की बढ़ती आर्थिक क्षमता का परिचायक है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास को अभूतपूर्व गति दी है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की पहल पर जिस तेजी से नई रेल परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है और उन पर कार्य प्रारंभ हुआ है, उसने प्रदेश के विकास की दिशा ही बदल दी है।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध राज्य और मध्य भारत का महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स केंद्र है। ऐसे में मजबूत रेल नेटवर्क प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। रेलवे विकास से उद्योगों की परिवहन लागत कम होगी, निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होंगे तथा युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित होंगे। दूरस्थ वनांचलों तक रेल पहुंचने से विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को आधुनिक रेल नेटवर्क से जोडऩा है। बस्तर, सरगुजा, जशपुर और अन्य दूरस्थ अंचलों में रेलवे पहुंचने से विकास का दायरा और व्यापक होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे अब केवल यात्रियों और माल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी साधन बन चुकी है। विकसित भारत-2047 के संकल्प के अनुरूप हम छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी रेल एवं लॉजिस्टिक्स हब बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

    रेल नेटवर्क के विस्तार में विशेष उपलब्धी

    मुख्यमंत्री के इस विजऩ को साकार करने की दिशा में प्रदेश में अनेक महत्वाकांक्षी रेल परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। रेल नेटवर्क के विस्तार में भी छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 1853 से 2014 तक लगभग 161 वर्षों में जहां राज्य में करीब 1,100 रूट किलोमीटर रेल नेटवर्क विकसित हुआ था, वहीं अब छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क 2,200 रूट किलोमीटर से अधिक करने की दिशा में कार्य प्रगति पर है। लगभग 1,200 किलोमीटर नए रेल ट्रैक, शत-प्रतिशत रेल विद्युतीकरण, अत्याधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था तथा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं ने रेलवे परिचालन को अधिक सुरक्षित, तेज और ऊर्जा दक्ष बनाया है। बस्तर अंचल में रावघाट रेल परियोजना विकास की नई धुरी बनकर उभरी है। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ तक 77 किलोमीटर रेलखंड पर यात्री रेल सेवा प्रारंभ होने से हजारों ग्रामीण पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़े हैं। परियोजना के अगले चरण में तुमापाल (ताहोकी) से कोसरोण्डा तक पुल-पुलियों का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है तथा रेल लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। कोसरोण्डा से रावघाट तक रेलवे अधोसंरचना का निर्माण भी अंतिम चरण में है। परियोजना पूर्ण होने पर रावघाट की लौह अयस्क खदानें सीधे भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़ जाएंगी, जिससे उद्योगों और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों को नई मजबूती मिलेगी। वहीं कोत्तावलसा-किरंदुल रेल लाइन के दोहरीकरण से बस्तर क्षेत्र में माल एवं यात्री परिवहन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

    खरसिया-नवा रायपुर-परमालकसा रेल कॉरिडोर को 8,741 करोड़ रुपए की स्वीकृति

    प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल खरसिया-नवा रायपुर-परमालकसा रेल कॉरिडोर को 8,741 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। 278 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर कोलकाता-मुंबई रेल मार्ग का प्रभावी विकल्प बनेगा। इससे प्रदेश की लॉजिस्टिक्स लागत में प्रतिवर्ष लगभग 2,520 करोड़ की कमी आने का अनुमान है, अतिरिक्त माल परिवहन क्षमता विकसित होगी तथा उद्योगों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी। डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेल लाइन, कोरबा-अंबिकापुर, गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली, रावघाट-जगदलपुर, अंबिकापुर-बरवाडीह, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा, गेवरा-पेंड्रा, खरसिया-धरमजयगढ़ तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन जैसी परियोजनाएं प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी को नई दिशा दे रही हैं। विशेष रूप से धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना जशपुर जिले को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।

    32 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प

    यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों का लगभग रुपए 1,680 करोड़ की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। आधुनिक स्टेशन, वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, मेमू सेवाओं का विस्तार तथा रायपुर में विकसित की जा रही आधुनिक रेल परिचालन सुविधाएं प्रदेश की रेलवे व्यवस्था को नई पहचान दे रही हैं। ऊर्जा क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को भी 755 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे एसईसीएल और एमसीएल की खदानों से कोयले के परिवहन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा देश के ताप विद्युत संयंत्रों तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही यात्री और मालगाडिय़ों का संचालन अधिक सुव्यवस्थित होगा।

    बस्तर से सरगुजा तक सुदृढ़ होगी रेल कनेक्टिविटी

    रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु 175 करोड़ रुपए की परियोजना को हाल ही में स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना से रायपुर में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रखरखाव की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही माल एवं यात्री परिवहन की दक्षता बढ़ेगी और रेलवे परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। इससे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप रेलवे अधोसंरचना को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि रेलवे के क्षेत्र में हो रहा अभूतपूर्व निवेश आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार, व्यापार और आधुनिक अधोसंरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगा। बस्तर से सरगुजा तक सुदृढ़ होती रेल कनेक्टिविटी विकसित भारत-2047 के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

  • ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    जशपुरनगर। पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में गौ तस्करी में संलिप्त अपराधियों, वाहन मालिकों एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लोदाम क्षेत्र में गौवंश तस्करी के एक प्रकरण में घटना के बाद से फरार चल रहे तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन के स्वामी मो. इम्तियाज (उम्र 40 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जशपुर पुलिस गौवंश तस्करी जैसे अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन शंखनाद के अंतर्गत जनवरी 2026 से अब तक 852 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया गया है। इस दौरान 71 प्रकरणों में 66 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है तथा तस्करी में प्रयुक्त 26 वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा गौ तस्करी में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध साक्ष्य के आधार पर लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    घटना का संक्षिप्त विवरण

    14 अप्रैल 2026 को थाना लोदाम पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भलमंडा स्थित नेशनल हाईवे से एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-01 एफपी-3193 में गौवंशों को अवैध रूप से तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वाहन को घेर लिया। पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए, जबकि वाहन से 09 नग गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया गया। घटना के संबंध में थाना लोदाम में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान जब्त पिकअप वाहन के आधार पर उसके स्वामी मो. इम्तियाज की पहचान की गई, जो घटना के दिन से ही लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय रखा गया था। ??इसी दौरान दिनांक 10.07.2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी जशपुर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    इस माह गौ तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई

    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने 01 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 के बीच गौ तस्करी के चार अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 57 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया तथा 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी क्रम में 01 जुलाई 2026 को थाना बागबहार क्षेत्र में गौवंश वध के मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 03 जुलाई 2026 को चौकी दोकड़ा क्षेत्र में 10 नग मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराते हुए पैदल हांककर ले जा रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है तथा उसकी तलाश जारी है। 04 जुलाई 2026 को चौकी मनोरा क्षेत्र के डहुकोना जंगल से 26 नग गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया गया तथा 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 08 जुलाई 2026 को चौकी मनोरा क्षेत्र के ग्राम डडगांव में 21 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। इस दौरान आरोपी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश लगातार जारी है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है। गौ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल प्रत्येक आरोपी, वाहन मालिक एवं संगठित गिरोह के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश निरंतर जारी है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

  • शेयर मार्केटिंग के नाम पर पौने दो करोड़ की ठगी

    शेयर मार्केटिंग के नाम पर पौने दो करोड़ की ठगी

    रायगढ़। करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी विश्वजीत देवनाथ को कोतवाली पुलिस ने जांजगीर-चांपा में दबिश देकर गिरफ्तार कर रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में दरोगापारा रायगढ़ निवासी संजय मिश्रा द्वारा 30 मई को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात विश्वजीत देवनाथ से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को एलईडी बल्ब मैन्युफैक्चरिंग एवं शेयर मार्केट ट्रेडिंग व्यवसाय से जुड़ा बताते हुए निवेश करने पर प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्याज तथा 10 प्रतिशत मूलधन वापसी का भरोसा दिलाया था। आरोपी के झांसे में आकर संजय मिश्रा ने आईसीआईसीआई बैंक से 12 लाख रुपये का ऋण लेकर निवेश किया। प्रारंभिक कुछ माह तक आरोपी नियमित रूप से ब्याज देता रहा, जिससे विश्वास बढ़ा और बाद में अन्य लोगों को भी निवेश के लिए प्रेरित किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने संजय मिश्रा सहित विकास साहू, राकेश मनहर, रितेश साव, देव कश्यप, सुनील पाणिग्रही, शिशुपाल, कृष्णा पाण्डे, कृष्णा द्विवेदी, राकेश सरकार, लोचन पटेल, मनिल गुप्ता तथा अजय वर्मा समेत कई निवेशकों से कुल 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये निवेश कराए थे। बाद में जब निवेशकों को यह जानकारी हुई कि शेयर ट्रेडिंग के लिए डीमैट खाता आवश्यक होता है और आरोपी द्वारा किसी प्रकार का डीमैट दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है, तब उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ और रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांजगीर-चांपा से हुई गिरफ्तारी सिटी कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत दर्ज प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा जांजगीर-चांपा पुलिस से समन्वय स्थापित कर विशेष टीम रवाना की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को जांजगीर-चांपा से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया। आरोपी ने स्वीकार की निवेश योजना संचालित करने की बात आरोपी विश्वजीत देवनाथ ने बताया कि वह लोगों से निवेश कराकर विभिन्न बैंक खातों और ट्रेडिंग प्लेटफार्म के माध्यम से शेयर बाजार में रकम लगाता था। प्रारंभिक अवधि में निवेशकों को ब्याज एवं राशि का भुगतान भी किया गया, जिससे और लोगों का निवेश बढ़ता गया। आरोपी ने बताया कि मई 2025 के बाद शेयर बाजार में भारी नुकसान होने के कारण वह निवेशकों की रकम वापस नहीं कर सका। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके उपयोग की फॉर्च्यूनर वाहन तथा बैंकिंग दस्तावेज थाना चांपा में जप्त किए जा चुके हैं। वित्तीय लेनदेन की जांच जारी पुलिस ने आरोपी विश्वजीत देवनाथ पिता जतीन्द्र देवनाथ, उम्र 43 वर्ष, निवासी ईटला पोडापाड़ा, पोस्ट कालीहाट, थाना कोतवाली कृष्णानगर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों, ट्रेडिंग खातों तथा अन्य वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है।