नारायणपुर। सिंगीबहार से अबिरा होते हुए झारखंड सीमा को जोडऩे वाली करीब 5.6 किलोमीटर लंबी सडक़ पर लगातार भारी वाहनों के आवागमन से सडक़ की स्थिति खराब होने लगी है। ग्रामीण मार्ग होने के बावजूद इस सडक़ से बड़े-बड़े मालवाहक ट्रकों की आवाजाही लगातार जारी है।
मौके की तस्वीरों में एक भारी मालवाहक ट्रक सडक़ से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। सडक़ के किनारों और सतह पर भारी वाहनों के दबाव का असर नजर आने लगा है। यदि इसी तरह भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा तो सडक़ के और अधिक क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। यह मार्ग सिंगीबहार क्षेत्र को अबिरा होते हुए झारखंड सीमा से जोडऩे वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों के अनुसार सडक़ का निर्माण ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से किया गया है, लेकिन वर्तमान में भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सडक़ की उम्र और गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण की मांग
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सडक़ को दोबारा क्षतिग्रस्त होने से बचाना मुश्किल हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सडक़ की सुरक्षा के लिए तत्काल उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

