बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य कैंप जारी

Gupta Lochan
2 Min Read

बरमकेला। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा सरिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया गया था। दौरे के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे।इसके परिपालन में सारंगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश, ,एसडीएम श्री उमेश साहू,सीईओ शिक्षा शर्मा,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन में तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश पाणिग्राही के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सरिया के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी से फैलने वाली और संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। डॉ. अवधेश पाणिग्राही ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य टीमों को तैयार किया गया है और गांवों में जाकर इलाज शुरू कर दिया गया है।टीमें गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं और आवश्यकता के अनुसार दवाएं भी वितरित कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग इन इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि यदि कोई बीमारी फैलती है तो तुरंत इलाज शुरू किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर, नर्स और वार्ड ब्वॉय सहित पूरा अमला लगातार दर्जनभर प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहा है। जांच के साथ-साथ ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, गंदे पानी से बचाव और संक्रामक बीमारियों से बचने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
एंटी-स्नेक दवाई भी सुरक्षित रखा गया है वहीं डॉक्टर नाव में सवार होकर पहुंच रहे गांव तक और इलाज कर रहे हैं साथ ही बिजली पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा हैखंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Share This Article