मराठा गैंग का स्थायी वारंटी संबलपुर से गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। विगत 2013 में खरसिया-रायगढ़ के बीच रेलवे लाइन चोरी मामले में मराठा गैंग का एक स्थायी वारंटी को रायगढ़ आरपीएफ ने गिरफ्तार कर बिलासपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार मराठा गैंग में शामिल आरोपी दुलाचंद महानदिया पिता पवित्र महानदिया (45 वर्ष) निवासी झेरकानी थाना भसमा जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) विगत 2013 में खरसिया-रायगढ़ के बीच रेलवे लाइन का चोरी किया था, जिसकी सूचना पर रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (ए) आरपी(यूपी) एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन जमानत होने के बाद आरोपी दुलाचंद महानदिया फरार हो गया था, ऐसे में रेलवे कोर्ट द्वारा आरोपी को पेशी के लिए लगातार समन जारी किया जा रहा था, लेकिन उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहा था, ऐसे में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद आरपीएफ द्वारा मुखबीर लगाया गया, जिससे सूचना मिली कि आरोपी दुलाचंद महानदिया अपने गृहग्राम में ही है। ऐसे में रायगढ़ व चांपा आरपीएफ की संयुक्त टीम इसकी गिरफ्तारी के लिए संबलपुर में दबिश दी और उसे 17 सितंबर को गिरफ्तार कर रायगढ़ पोस्ट लाया गया और अग्रिम कार्रवाई के लिए 18 सितंबर को रेलवे न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दुलाचंद महानदिया मराठा गैंग के साथ लगातार रेलवे संपत्ति की चोरी कर रहा था, जिसमें रायगढ़-खरसिया के साथ चांपा और भाटापारा में भी 2013 में रेलवे लाइन चोरी किए थे, जिससे तीनों पोस्ट में इसके खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था, वहीं जमानत पर छुटने के बाद 6 बार समन जारी किया गया, लेकिन उसके बाद भी उपस्थित नहीं हुआ, जिससे गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article