तमनार में भाजपा की कार्यशाला संपन्न

भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने कार्यकर्ताओं को दिए संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं और सेवा पहुँचाने पर हो जोर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक होगा सेवा कार्यों का महाभियान

Gupta Lochan
2 Min Read

तमनार। भारतीय जनता पार्टी तमनार मंडल के द्वारा यशस्वी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आगामी 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक एक महीने तक चलने वाले व्यापक ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संगठन की आगामी रूपरेखा, तमनार मंडल के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से दिशा-निर्देश तय किए गए। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान का मूल उद्देश्य ‘सेवा, समर्पण और जनकल्याण’ के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना है। विकास केडिया ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर और अधिक मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बढ़-चढक़र इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएँ।कार्यशाला के दौरान आगामी एक महीने के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सेवाकार्यों, स्वास्थ्य शिविरों, स्वच्छता अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी गहन चर्चा की गई। विकास केडिया ने इस बात पर जोर दिया कि संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाई जाएगी।

Share This Article