निर्मल कोसरे बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एससी विभाग अध्यक्ष

झारखंड में प्रशांत किशोर बने अध्यक्ष, कांग्रेस अध्यक्ष ने दी नियुक्ति को मंजूरी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के तहत अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को नियुक्ति का आदेश जारी किया। पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ स्ष्ट विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। निर्मल कोसरे अब प्रदेश में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड में प्रशांत किशोर को स्ष्ट विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद की गई हैं। स्ष्ट विभाग की जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है, जब कांग्रेस प्रदेश में संगठन को अलग-अलग मोर्चों पर सक्रिय करने की तैयारी में जुटी है। निर्मल कोसरे के सामने अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं को संगठन से जोडऩे और विभाग की गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

Share This Article