सीएम साय कर सकते हैं चक्रधर समारोह का शुभारंभ

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। कला और संगीत की संस्कारधानी रायगढ़ में आगामी 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध चक्रधर समारोह 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में है। कलाकारों के चयन के साथ-साथ तमाम व्यवस्थाओं की जवाबदेही तय होने के बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज राजधानी पहुंच कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र सौपते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कर शामिल होने का न्यौता दिया है। जिस पर सीएम साय ने आमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है।

Share This Article