नशे में रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का रोमांस

खुलेआम गले लगकर किस करते दिखे, आते-जाते यात्री देखते रहे

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते दिखे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिस जगह यह कपल मौजूद था, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का कार्यालय भी है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी आरपीएफ तक पहुंची। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा कपल नशे की हालत में था।
सोमवार को रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। ट्रेन के आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। इसके बावजूद कपल काफी देर तक वहीं एक-दूसरे के साथ रहा। दोनों काफी देर तक गले लगे रहे और किस करते दिखे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सार्वजनिक जगह पर इस तरह दोनों को देखकर आसपास मौजूद लोग आपस में चर्चा करने लगे। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया। खास बात यह है कि जिस जगह दोनों इस तरह की हरकत करते नजर आए, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का कार्यालय भी है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल तक पहुंची। आरीपीएफ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि जब दोनों इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय आरपीएफ को सूचना दी जानी चाहिए थी। बाद में वीडियो भी आरपीएफ के पास पहुंचा था। थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों कुछ देर बाद वहां से चले गए। इस मामले में फिलहाल किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है।

Share This Article