गहने चोरी मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, होटल प्रबंधन पर ठोका जुर्माना

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग रायपुर ने 12 ष्ड्डठ्ठ4शठ्ठ होटल में ठहरे एक ग्राहक के गहने चोरी होने के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने होटल प्रबंधन को सेवा में कमी और लापरवाही का दोषी मानते हुए पीडि़त को कुल 2,37,500 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता नरपत सिंह सेठिया (बीकानेर, राजस्थान) ने आरोप लगाया था कि रायपुर के 12 केनियोन होटल में ठहरने के दौरान उनके परिवार के 2,02,500 रुपये मूल्य के आभूषण चोरी हो गए। उन्होंने होटल प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। होटल प्रबंधन ने अपने बचाव में कहा कि प्रत्येक कमरे में लॉकर की सुविधा उपलब्ध थी, जिसका उपयोग शिकायतकर्ता ने नहीं किया। साथ ही एफआईआर दो दिन बाद दर्ज कराई गई और भुगतान की रसीद भी प्रस्तुत नहीं की गई। हालांकि राज्य आयोग ने जिला आयोग का फैसला पलटते हुए कहा कि होटल के बंद कमरे से आभूषण चोरी होना होटल प्रबंधन की स्पष्ट लापरवाही और सेवा में कमी है। आयोग ने माना कि शिकायतकर्ता उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत उपभोक्ता हैं। आयोग ने होटल प्रबंधन को 2,02,500 रुपये (चोरी हुए आभूषणों का मूल्य), 25,000 रुपये मानसिक पीड़ा के लिए तथा 10,000 रुपये वाद व्यय सहित कुल 2,37,500 रुपये 60 दिनों के भीतर भुगतान करने का आदेश दिया है। आदेश का पालन नहीं करने पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

Share This Article