डब्लूआरएस कॉलोनी में मिला युवती का शव

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा ठूसा मिला, हत्या की आशंका

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के डब्लआरएस कॉलोनी में मंगलवार को 20 से 25 साल की युवती का शव मिला। युवती के गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था, जबकि उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर बारीकी से जांच की और सबूत जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण और समय का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है। इसके साथ ही डब्लूआरएस कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवती की पहचान और घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Share This Article