तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 2 घायल

सरस्वती नगर फ्लाईओवर पर हादसा, महिला चला रही थी गाड़ी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। घटना की जानकारी मिलने पर सरस्वती नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Share This Article