पुरी रथयात्रा जाने वालों के टीओडी स्पेशल ट्रेनें 9 से 30 जुलाई के बीच हर रनिंग डे 500 से अधिक बर्थ उपलब्ध

Gupta Lochan
1 Min Read

बिलासपुर। रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा (ट्रेन ऑन डिमांड) टीओडी स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इन विशेष ट्रेनों में वर्तमान में रिक्त बर्थ उपलब्ध हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे इन विशेष ट्रेनों में उपलब्ध बर्थों का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुगम एवं सुविधाजनक बनाएं तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम करने में सहयोग करें। यात्री टिकट आरक्षण से पूर्व उपलब्धता की जानकारी अधिकृत रेलवे आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुक करने, पीएनआर स्थिति, ट्रेन की लाइव रनिंग स्टेटस, कोच पोजिशन तथा अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं उपलब्ध बुकिंग के आधार पर विशेष ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। दिनांक 03.07.2026 को जारी नवीनतम उपलब्धता रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों में अभी उपलब्ध रिक्त बर्थ की स्थिति निम्नानुसार हैं।

Share This Article