जलाशय बचाने मैदान में उतरी बीएसएफ, ग्रामीणों संग किया वेटीवर घास का रोपण

हनुमान टेकरी जलाशय की सुरक्षा के लिए बीएसएफ का सराहनीय कदम

Gupta Lochan
2 Min Read

पखांजुर। छोटेबेटिया 2 सीमा सुरक्षा बल की 94वीं वाहिनी की ‘बी’ कंपनी ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए ग्राम पीव्ही-89 और गोडालदंड के बीच स्थित हनुमान टेकरी जलाशय के तटबंध की सुरक्षा के लिए विशेष वेटीवर घास रोपण अभियान चलाया। इस अभियान में बीएसएफ के जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया।यहाँ पौधा रोपण कार्यक्रम 94वीं वाहिनी बीएसएफ के कार्यवाहक कमांडेंट (2ढ्ढष्ट) सुभाष चंद्र ढाका के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
स्थानीय लोगों ने लंबे समय से बारिश के दौरान तटबंध के कटाव की समस्या से बीएसएफ को अवगत कराया था। इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसएफ ने वैज्ञानिक तरीके से वेटीवर घास का रोपण कराया। इस घास की मजबूत जड़ें मिट्टी को मजबूती से पकडक़र रखती हैं, जिससे तटबंध का कटाव रुकता है और जलाशय सुरक्षित रहता है। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। बीएसएफ और ग्रामीणों की संयुक्त भागीदारी ने यह साबित किया कि सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी बीएसएफ अग्रणी भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में कुल 61 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें 44 बीएसएफ जवान और 17 स्थानीय नागरिक शामिल रहे। इस पहल से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बीएसएफ और ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग भी और मजबूत हुआ।

Share This Article