विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान जारी

Gupta Lochan
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026’ (15 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 20 से 22 मई 2026 तक मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर “ष्टद्यद्गड्डठ्ठद्यद्बठ्ठद्गह्यह्य ड्डह्ल क्रड्डद्बद्य2ड्ड4 स्ह्लड्डह्लद्बशठ्ठह्य & स्ह्वह्म्ह्म्शह्वठ्ठस्रद्बठ्ठद्द ्रह्म्द्गड्डह्य” विषय पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, पार्किंग एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।
बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़ एवं कोरबा स्टेशनों पर वाणिज्य, चिकित्सा एवं यांत्रिक विभागों तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्टेशन परिसर, कैटरिंग यूनिट्स एवं खान-पान स्टालों में ह्यद्बठ्ठद्दद्यद्ग-ह्वह्यद्ग श्चद्यड्डह्यह्लद्बष् के उपयोग को कम करने तथा द्गष्श-द्घह्म्द्बद्गठ्ठस्रद्य4 कटलरी अपनाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। यात्रियों, वेंडर्स एवं कर्मचारियों को पेपर कप, लकड़ी के चम्मच, अरेका प्लेट एवं पुन: उपयोग योग्य सामग्री के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। स्टेशनों पर पोस्टर, बैनर एवं जनसंदेशों के माध्यम से ‘प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसर’ बनाने का संदेश दिया गया। इसके अलावा कर्मचारियों को अपशिष्ट पृथक्करण एवं स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान ‘स्वच्छ रेलवे- हरित रेलवे’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है तथा यात्रियों एवं आमजन से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की।

Share This Article