छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति

रायपुर में लक्ष्मण-मुकेश, धमतरी में प्रमोद-लखेश्वर को कमान

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। एआईसीसी के ओबीसी विभाग की ओर से प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति संबंधी अधिसूचना ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने जारी की है। जारी सूची के मुताबिक रायपुर शहर ओबीसी कांग्रेस का अध्यक्ष लक्ष्मण सेन को बनाया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी मुकेश साहू को सौंपी गई है। धमतरी शहर में प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण में लखेश्वर साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह बलौदाबाजार शहर में गणेश शंकर साहू, बलौदाबाजार ग्रामीण में घनश्याम पटेल, गरियाबंद में गजेंद्र साहू और महासमुंद ग्रामीण में कुनाल चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग शहर से शिशिरकांत कसार और दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। राजनांदगांव शहर में सचिन दुरहटे और ग्रामीण में रोशन साहू को नियुक्ति मिली है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भैयाराम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पुरुषोत्तम वर्मा और कांकेर में सुखचंद प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बिलासपुर ग्रामीण से सुनील साहू, मुंगेली से अभिलाष जायसवाल, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। रायगढ़ शहर में कन्हैया पटेल, रायगढ़ ग्रामीण में बबलू साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मितेंद्र यादव, जशपुर में चंद्रदीप यादव और सरगुजा में ईश्वर सोनी को नई जिम्मेदारी मिली है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग समुदाय के बीच कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

Share This Article