जीजा ने की साले को चाकू मारकर हत्या

ससुराल में रहने के तानों से था नाराज

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र के सरोरा इलाके में पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया। मजदूर नगर सरोरा में रहने वाले एक युवक ने अपने ही साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और सरेंडर कर दिया। आरोपी का नाम प्रकाश साहू और मृतक का नाम गिरधर गोपाल बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
उरला पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रकाश साहू बीते तीन साल से मजदूर नगर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। प्रकाश का साला गिरधर उसे ससुराल में रहने का ताना मारा करता था। बुधवार की रात को दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान ताना मारने की बात पर दोनों का विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि प्रकाश ने गिरधर की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने डायल 112 को कॉल किया और पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर सरेंडर कर दिया। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि, आरोपी प्रकाश साहू मानसिक तनाव में रहता था। उसका आए दिन अपने ससुराल पक्ष के सदस्यों से विवाद होता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि उरला पुलिस ने की है।

Share This Article