रेल प्रबंधक राकेश रंजन की अध्यक्षता में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक संपन्न

रेल प्रबंधक राकेश रंजन की अध्यक्षता में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक संपन्न

Gupta Lochan
1 Min Read

बिलासपुर। आज दिनांक 30 मार्च 2026 को मंडल सभाकक्ष में मंडल स्तरीय ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने की 7 बैठक में रेलवे प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक जे एस मीना सहित सभी शाखाधिकारी तथा ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन बिलासपुर मंडल के अध्यक्ष श्री शिवमंगल, जोनल सचिव श्री प्रभात पासवान एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान एससी/एसटी रेलवे कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत, रचनात्मक एवं सकारात्मक चर्चा की गई। इनमें पेंशन, पदोन्नति, स्थानांतरण, आवास की आवश्यकताएं एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विषय शामिल थे। मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। रेल प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हितों, कल्याण एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए विभाग निरंतर प्रतिबद्ध है और इसी भावना के साथ संवाद व सहभागिता की यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी।

Share This Article