नक्सली कमांडर रूपी रेड्डी, चंदर समेत 19 माओवादी कर सकते हैं आत्मसमर्पण

Gupta Lochan
1 Min Read

पखांजुर. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन यानी 31 मार्च से पहले नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में परतापुर एरिया कमिटी के नक्सली सरेंडर कर सकते हैं. इन्में एसीएम रूपी रेड्डी और डीवीसीएम चंदर कतलाम समेत कुल 19 नक्सली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की खबर हैं. फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
जानकारी के मुताबिक, ये सभी नक्सली कंपनी नंबर 5 और परतापुर एरिया कमिटी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये नक्सली कहां सरेंडर करेंगे. सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस टीम नक्सलियों के आत्मसमर्पण की इनपुट पर नजर बनाए हुई है. बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही ष्ठ्यसर््ंष्ट के अहम सदस्य पापा राव ने अपने 17 साथियों के साथ प्रदेश के डीजीपी, एडीजी नक्सल, बस्तर आईजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया. वहीं राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 5 नक्सली और नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी 5 की एक महिला नक्सली ने सरेंडर किया है. इन माओवादी कैडरों ने कुल 03 हथियारों के साथ सरेंडर किया है. 1 नग स्रुक्र और 02 नग थ्री नॉट थ्री राइफल शामिल हैं.

Share This Article