रेलवे कर्मचारी संगठन की अनौपचारिक बैठक संपन्न

Gupta Lochan
2 Min Read

बिलासपुर। आज दिनांक 12 दिसम्बर को मंडल सभाकक्ष में मंडल स्तरीय ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाघिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक जे एस मीना ने की। बैठक में रेलवे प्रशासन की ओर से वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमन मिश्रा, वरि. मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती पूनम चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शांति पूर्ति, मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफ़ैल खान तथा ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन बिलासपुर मंडल के अध्यक्ष शिवमंगल, कोषाध्यक्ष मंगराज कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान एससी/एसटी रेलवे कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित 23 महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत, रचनात्मक एवं सकारात्मक चर्चा की गई। इनमें पेंशन पदोन्नति, कार्यस्थल की आवश्यकताएं एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विषय शामिल थे। विभिन्न मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समाधान प्रदान किया। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हितों, कल्याण एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए विभाग निरंतर प्रतिबद्ध है और इसी भावना के साथ संवाद व सहभागिता की यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री जे एस मीना ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Share This Article