19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी, लखनऊ में बिलासपुर के रोवर गौरव राठौर का चयन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के लिए गर्व का क्षण

Gupta Lochan
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जि़ले के वीर आज़ाद ग्रुप के प्रतिभावान रोवर गौरव राठौर ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रेस एवं मीडिया टीम के सदस्य के रूप में चयन प्राप्त किया है। यह चयन राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा विस्तृत प्रक्रिया, आवेदन एवं साक्षात्कार के उपरांत किया गया। देशभर से प्राप्त आवेदनों में गौरव राठौर ने अपने उत्कृष्ट स्काउटिंग अनुभव, आत्मविश्वास एवं योग्यता के बल पर सफलतापूर्वक स्थान बनाते हुए बिलासपुर जि़ले, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स को गौरवान्वित किया है।
यह आयोजन 23 से 29 नवंबर 2025 तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अत्यंत भव्य स्वरूप में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से लगभग 35,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की गरिमा उस समय और भी बढ़ गई जब राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जम्बूरी में उपस्थिति दर्ज की गई। अपनी उपलब्धि का श्रेय गौरव राठौर ने बिलासपुर जि़ले के जिला आयुक्त (स्काउट) अनुराग सिंह/सीनियर डी.सी.एम. बिलासपुर, श्री दिलीप कुमार स्वाई?/राज्य संगठन आयुक्त एवं अपने जि़ला संगठन के सभी पदाधिकारियों तथा अपने रोवर-स्काउट लीडर को देते हैं, जिनके सतत सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वे अपने स्काउटिंग जीवन में निरंतर प्रगति करते रहे हैं।

Share This Article