जनसुनवाई में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम से की अफसरों की शिकायत, डिप्टी सीएम ने कॉल करके दिये निर्देश

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। बीजेपी सरकार में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण हो, इसलिए सीएम साय के निर्देश में बीजेपी मुख्यालय में जनसुनवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने का मोर्चा संभाला। मंगलवार को राजस्व, नगर निगम और पुलिस अधिकारियों की शिकायत लेकर कार्यकर्ता पहुंचे थे। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, सुनील पिल्लई सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बीजेपी नेताओं के अनुसार 5 अक्टूबर को बीजेपी मुख्यालय में जन सहयोग केंद्र शुरू हुआ है। इन केंद्रों में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। जन सहयोग केंद्र में अब तक 900 से ज्यादा शिकायत लेकर कार्यकर्ता पहुंचे है। इन शिकायतों का निराकरण मंत्रियों ने किया है। जो शिकायत पेंडिंग है, उनका निराकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को मंत्रियों ने जारी किया है। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर (बुधवार) को दोपहर 2 बजे से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र पहुंचेंगे। वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। पार्टी का कहना है कि सहयोग केंद्र के माध्यम से जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Share This Article