सात सूत्रीय मांगों को लेकर बारह दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी कांग्रेस

Gupta Lochan
2 Min Read

पखांजूर। सिविल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एवं सात सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 12 दिन से कांग्रेस पार्टी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हुई है सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी एवं अव्यवस्थाओं के संबंध में कांग्रेसियों के द्वारा किए जा रहे धरना स्थल में लगातार क्षेत्र की आम जनता पहुंच रही है और अपना समर्थन ईस आंदोलन को दे रही है साथ में क्षेत्र की जनता परलकोट की इस लड़ाई एवं लगातार धरना स्थल में आकर आम जनता ये गुहार लगा रही थी की विगत कई महीनों से स्थानीय विधायक एवं संसद महोदय क्षेत्र से लापता हैं उनके आने से क्षेत्र की मुलभुत समस्याओ का निराकरण हों पाएगा जिस संदर्भ में आज आंदोलनकारियों एवं क्षेत्र की जनताओं द्वारा पखांजूर थाने पहुंचकर विधायक विक्रम उसेंडी जी एवं सांसद भोजराज नाग जी को ढूंढ़ लाने हेतु पुलिस प्रशासन में गुमशुदगी रिपोर्ट का शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से मांग किया कि श्रेत्र से लापता विधायक एवं संसद जी को ढूंढकर क्षेत्रवासियों के समक्ष लाया जाए एवं क्षेत्र की जनता की मांगों को पूरा किया जाए।
आज के प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार रुपसिंह पोटाई, सुप्रकाश मलिक,अमर मंडल, रबिन विश्वास, गोपाल कुंडू, ब्लॉक अध्यक्ष महिला नीलाक्षी विश्वास, जिला उपाध्यक्ष मनीषा जायसवाल, अनिवास राय, निहार सरकार, दिलीप विश्वास, सपन विश्वास,अमृत कीर्तनिया, भावेश चक्रवर्ती, आशीष देवांगन, किशोर सिकदार, स्वरुप मंडल, संजय मिस्त्री, सचिन मल्लिक, अमित साह, अभिजीत मंडल, गौतम देवनाथ, गोपाल बैरागी, निखिल सरकार, प्रहलाद सरकार, दीपक सरकार, अमरेश मंडल, गणेश चक्रवर्ती, सूजन बढ़ाई, दीपांकार अरिंदा,डीजेन राय, रंजीत मंडल, सुभाष बाला शामिल थे।

Share This Article