94 बटालियन के द्वारा हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत

भव्य जोशपूर्ण मोटरसाइकिल रैली का किया आयोजन

Gupta Lochan
2 Min Read

पखांजुर। 79 वे स्वतंत्रता दिवस से पहले देश भर में तिरंगा यात्राएं निकली जा रही है साथ ही आजादी के महत्व को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से बी एस एफ टीएचक्यू बांदे, 94 बटालियन के द्वारा हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को एक भव्य जोशपूर्ण मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को तिरंगे का सम्मान करने और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करने के लिए प्रेरित करना है।
यह रैली, जो जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) के अत्यधिक नक्सल प्रभावित बांदे क्षेत्र में आयोजित की गई, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। यह रैली बटालियन की राष्ट्रीय पहलों में सक्रिय भागीदारी की परंपरा का हिस्सा है। इकाई के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह ने टीएचक्यू बांदे से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मोटरसाइकिल रैली में लगभग 80 बीएसएफ के जवानों ने भाग लिया। रैली का मार्ग बांदे बाज़ार, अटल चौक और पुलिस थाने से होकर गुजऱा और अंत में टीएचक्यू बांदे पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम को स्थानीय प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला, जिसमें बांदे थाना प्रभारी, पुलिस जवान और बांदे तथा आसपास के गाँवों के सौ से अधिक नागरिक रैली में शामिल हुए। ऐसे जन-संपर्क कार्यक्रमों में बीएसएफ के जवानों की सक्रिय भागीदारी न केवल अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाती है बल्कि चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच संबंधों को भी मजबूत करती है। रैली ने स्थानीय लोगों में भारी उत्साह पैदा किया, जिन्होंने पूरे जोश के साथ अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन किया।

Share This Article