केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे नारायणपुर

जवानों के साथ करेंगे संवाद

Gupta Lochan
2 Min Read

नारायणपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन वे नक्सलवाद को लेकर दो बड़ी बैठके करेंगे. वहीं 23 जून को केंद्रीय मंत्री शाह नारायणपुर जाएंगे. यहां वे ईरकभट्टी स्थित बेस कैंप में जवानों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान शाह जवानों के बीच दोपहर का भोजन करेंगे. साथ ही नियद नेल्लानार योजना की जमीनी हकीकत जानेंगे.
निरधारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 जून को सुबह 11.15 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से बीएसएफ कैंप इरकभट्टी, नारायणपुर जाएंगे. अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद, ग्राम भ्रमण और बीएसएफ कैंप इरकभट्टी में दोपहर का भोजन करेंगे और कैंप में ही बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. अमित शाह करीब 3.30 बजे इरकभट्टी कैंप से रायपुर आएंगे और शाम 4.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह के विवेकानंद विमानतल रायपुर पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धर्मलाल कौशिक, किरण देव, अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह उपस्थित थे।

Share This Article