घर के मुखिया ने ही उजाड़ा अपना परिवार, तीन बच्चों की मौत

पेय पदार्थ में मिलाया जहर मिलाकर पत्नी और तीन बच्चों समेत स्वयं पिया

Gupta Lochan
1 Min Read

पखांजुर। कोयलीबेड़ा ब्लॉक के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदनपुर के शांतिनगर पीवी 70 मे दिल दहलाने वाली हृदय विदारक घटना, शनिवार सुबह एक दंपति के मुखिया देवेंद्र बैरागी उम्र 40 वर्ष ने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी का अफेयर के शक के चलते खुद तीन बच्चों समेत अपनी पत्नी को कोल्ड ड्रिंक (पेय पदार्थ) में जहर मिलाया, बच्चों को पिलाया स्वयं खुद पी लिया, पीने के बाद बच्चों ने तत्काल अपना दम तोड़ा, इसके बाद गर्भवती पत्नी नमिता बैरागी उम्र 35 वर्ष को भी पेय में जहर पिलाया, मां के चिल्लाने की आवाज से स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बच्चों की सांसे थम चुकी थी, जिनका नाम कुमारी दीप्ति बैरागी 12 वर्ष, कुमारी ज्योतिका 9वर्ष, देवराज उम्र 6 वर्ष है पति और पत्नी बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े मिले ग्रामीण तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी साथ ही महिला के मायके पक्ष को भी इसकी जानकारी दी, सिविल हॉस्पिटल पखांजूर में देवेंद्र और नमिता का उपचार जारी है उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, पखांजूर पुलिस ने मर्ग क़ायम कर जांच में जुटी गई है।

Share This Article