झपटमारी करने वाला एक आरोपी एवं तीन विधि से संघर्षत बालक पकड़ाए

एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोड पर दो अलग-अलग लोगो से झपटमारी का मामला

Gupta Lochan
2 Min Read

भिलाईनगर। टेक प्रताप बंजारे निवासी श्याम नगर केम्प-2 भिलाई द्वाराथाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया,किअपनी बहन को लेकर शिवपुरी छोडऩे जा रहा था कि एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोड के पास कुछ लडक़ेखड़े थे जो आये और धक्का देकर प्रार्थी की बहन का बैग, मोबाईल झपट कर लेकर भाग गये।इसी तरह गणेश राम निषाद निवासी शिवपुरी जामुल द्वारा अपनी ड्यूूटी कर घर जा रहा था कि एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोडके पास कुछ लडक़े आये और मोबाईल झपट कर ले गये। प्रार्थियो की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में ले कर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियों की पता तलाश में लग गई। हुलिया के आधार पर संदेही रूपेश भारती उर्फ तोताको पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने तीन विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर घटना कारित करना बताया एवं झपटमारी किये बैग व मोबाईल को बरामद कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया एवं विधि सं संघर्षरत बालको के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया।इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि केशेन्द्र चैहान, बेनी सिंह राजपूत, आरक्षक जी. सामवेल का विशेष योगदान रहा है।

Share This Article