रायगढ़। इतवारी बाजार स्थित नगर की प्रतिष्ठित फर्म उमाशंकर रेडिमेट स्टोर (साबुन वाले परिवार) की सदस्यता श्रीमती सुशीला देवी अग्रवाल (धर्मपत्नी : स्व.श्याम सुंदर अग्रवाल) का आज शाम 5 बजे निधन हो गया है। वे 82 वर्ष की थी। वे अपने पीछे तीन पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल (राजू),उमाशंकर अग्रवाल (पप्पू) और सतीश अग्रवाल (गुड्डू) सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई। वे शुभम,तन्मय व श्रेयांश अग्रवाल की दादी थी। उनकी अंतिम यात्रा 11 नवम्बर बुधवार को सुबह 10 बजे कार्मेल स्कूल के सामने डिकोट गली डॉ. रूपेंद्र पटेल हॉस्पिटल के आगे गौरी गणपति टेंट हाउस के पास स्थित निवास स्थान से निकाली जाएगी। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।
श्रीमती सुशीला देवी अग्रवाल का स्वर्गवास
×
ad

