सक्ती में पटवारी 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

किसान से भूमि रिकॉर्ड सुधारने मांगे थे रुपए

Gupta Lochan
2 Min Read

सक्ती। सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी ने किसान से भूमि रिकॉर्ड में सुधार के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी। एसीबी अब पटवारी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह मामला हसौद तहसील के कैथा गांव का है।
जानकारी के अनुसार, कैथा गांव निवासी किसान रामशरण कश्यप अपनी भूमि के रिकॉर्ड में सुधार के लिए कई दिनों से कार्यालय के चक्कर काट रहा था। इस दौरान पटवारी पवन सिंह ने काम के बदले 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। किसान ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई का निर्णय लिया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि पवन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा रही है। साथ ही पटवारी के कार्यकाल, पूर्व शिकायतों और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
एसीबी ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा
एसीबी ने शिकायतकर्ता रामशरण कश्यप को रिश्वत की राशि 20,000 रुपये के साथ पटवारी के पास भेजा और खुद टीम मौके पर मौजूद रही। जैसे ही पटवारी ने किसान से पैसे लिए, टीम ने तुरंत छापा मारकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है। ही लक्ष्मण पाव की भी स्थिति गंभीर बनी है, हादसे के बाद से उसका उपचार रायपुर में चल रहा है।

Share This Article