मुस्लिम समाज ने आतंकवाद का पुतला फूंका

कैंडल मार्च निकाला, लगाए नारे और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले को लेकर लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। यहां आज रायगढ़ मुस्लिम समाज ने कैंडल मार्च निकाला और आतंकवाद का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। शुक्रवार की शाम को शहर के मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में राजमहल परिसर के पास इक_ा हुए। यहां से कैंडल मार्च निकाला गया और इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सभी चांदनी चौक पहुंचे। यहां आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। इसके बाद आतंकवाद के पुतले का दहन किया गया और केन्द्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
आतंकी हमले को कायरना हरकत बताया
इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को कायराना हरकत बताया। साथ ही कहा कि इस हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान रायगढ़ मुस्लिम समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share This Article